शासकीय प्रैक्टिसिंग प्राथमिक पाठशाला के 100 वर्ष पूरे, शताब्दी समारोह और शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन

Updated on 02-07-2026 12:14 PM

उत्तर बस्तर कांकेर। शासकीय प्रैक्टिसिंग प्राथमिक पाठशाला कांकेर के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज शताब्दी समारोह-2026 एवं शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि विद्यालय के 100 वर्ष पूर्ण होना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव और हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अच्छा व्यवहार और नैतिक मूल्यों की जानकारी देना भी आवश्यक है। विद्यालय में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात भी कही।

शासकीय प्रैक्टिसिंग प्राथमिक शाला कांकेर में कक्षा पहली से तीसरी तक अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं प्रारंभ होने की जानकारी भी उनके द्वारा दी गई। कार्यक्रम को हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत एवं नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक ने भी संबोधित किया। उन्होंने विद्यालय के गौरवशाली इतिहास और शिक्षा के क्षेत्र में इसके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक नेताम द्वारा नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें गणवेश एवं पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। वहीं कक्षा 9वीं की छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिल प्रदान की गई। विधायक नेताम द्वारा भूतपूर्व शिक्षकों को साल एवं श्रीफल से सम्मानित भी किया गया। 

शताब्दी समारोह में विद्यालय के ऐतिहासिक सफर को याद करते हुए बताया गया कि वर्ष 1926 में स्थापित यह संस्था कांकेर की शिक्षा यात्रा का एक महत्वपूर्ण केंद्र रही है। उस समय जब क्षेत्र में सीमित संसाधन थे, बैलगाड़ी, कच्ची सड़कें और लालटेन का दौर था, तब इस विद्यालय की स्थापना शिक्षा की नई उम्मीद के रूप में हुई थी। प्रैक्टिसिंग प्राथमिक पाठशाला नाम मिलने का कारण भी इसकी विशेष भूमिका रही है। यह विद्यालय केवल बच्चों की शिक्षा का केंद्र नहीं था, बल्कि भावी शिक्षकों के प्रशिक्षण की प्रयोगशाला भी रहा। यहां प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ाने का अभ्यास करते थे और अनुभवी शिक्षक उनके शिक्षण कौशल का मूल्यांकन करते थे।

वर्ष 1926 से 1950 तक विद्यालय ने अनेक चुनौतियों के बीच शिक्षा की अलख जगाई। खपरैल की छत, चूने से पुती दीवारें, टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ाई और खड़िया से लिखे जाने वाले पाठ आज भी विद्यालय के गौरवशाली इतिहास का हिस्सा हैं। समय के साथ विद्यालय ने आधुनिक सुविधाओं को अपनाया, खपरैल की जगह पक्की छत और टाट-पट्टी की जगह बेंच ने ले ली, लेकिन शिक्षा और संस्कार देने की परंपरा आज भी कायम है। विद्यालय की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए बताया गया कि इस संस्था से अब तक एक लाख से अधिक विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं, वहीं 500 से अधिक शिक्षकों ने यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने शिक्षकीय जीवन की शुरुआत की है। यह विद्यालय तीन पीढ़ियों-दादा, पिता और बेटे की शिक्षा का साक्षी रहा है। शताब्दी समारोह ने विद्यालय के स्वर्णिम इतिहास, शिक्षकों के योगदान और विद्यार्थियों की उपलब्धियों को याद करते हुए नई पीढ़ी को शिक्षा एवं संस्कार के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम को सेवानिवृत्त प्रधानपाठक नरेन्द्र सिंह ठाकुर, पूर्व छात्र गोकुश जोशी ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष  उत्तम यादव, वार्ड पार्षद मतीन खान एवं पार्षदगण, प्रधानपाठक प्राथमिक शाला तुफैल अहमद, माध्यमिक शाला शांतनु कलिहारी, हाई स्कूल प्रतुल विश्वास सहित विद्यालय के पूर्व शिक्षक, पूर्व विद्यार्थी, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, पालकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। शताब्दी समारोह का मंच संचालन शिक्षक कुशलानंद गजबल्ला, संजीत श्रीवास्तव, लोकेश्वर साहू द्वारा किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.