गुड्स का एक्सपोर्ट पहली बार पहुंच सकता है 500 अरब के पार,

Updated on 27-08-2026 12:49 PM
नई दिल्ली: एक्सपोर्ट के मोर्चे पर अच्छी खबर है। भारत से गुड्स का एक्सपोर्ट इस फाइनेंशियल ईयर में $200 बिलियन पहुंच गया है। 21 अगस्त तक के आंकड़ों के मुताबिक इसमें 15% से ज्यादा तेजी आई है। सरकार को उम्मीद है कि इस फाइनेंशियल ईयर में देश से गुड्स का एक्सपोर्ट पहली बार $500 बिलियन के स्तर को पार कर सकता है। डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत कम होने से भी एक्सपोर्ट में फायदा मिला है क्योंकि इससे भारतीय सामान दूसरे देशों के सामान के मुकाबले ज्यादा कॉम्पिटिटिव हो गया है।

टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि अगस्त के तीसरे हफ्ते में एक्सपोर्ट $25 बिलियन से ज्यादा रहने का अनुमान है। कॉमर्स और इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल ने गुड्स और सर्विसेज का एक्सपोर्ट $1 ट्रिलियन तक पहुंचाने का बड़ा लक्ष्य रखा है।

पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट

एक्सपोर्ट में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की अहम भूमिका रही है। इसके अलावा, मोबाइल फोन के जबरदस्त एक्सपोर्ट की वजह से इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे सेक्टर में तेजी आई है। साथ ही, इंजीनियरिंग जैसे सेक्टर ने भी ग्रोथ को बढ़ावा दिया है। हालांकि टेक्सटाइल जैसे कुछ पारंपरिक सेक्टर पर दबाव बना हुआ है।

अप्रैल-जुलाई के दौरान चीन, साउथ-ईस्ट एशिया और अफ्रीका के देशों को होने वाले एक्सपोर्ट में काफी तेजी आई। EEPC इंडिया के हालिया डेटा के अनुसार जुलाई में इंजीनियरिंग सामान का एक्सपोर्ट 18% बढ़कर $12.2 बिलियन हो गया। सऊदी अरब, थाईलैंड और तुर्की जैसे कुछ देशों को छोड़कर लगभग सभी देशों को इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट बढ़ा है।

आयात का हाल

पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का असर सऊदी अरब को होने वाले एक्सपोर्ट पर पड़ा है। हालांकि, इंपोर्ट के मामले में तेल और फर्टिलाइजर की ज्यादा कीमतों की वजह से कुछ दबाव है। इसी तरह सोने की ऊंची कीमतों ने भी दबाव बनाया है। भारत सोने का दूसरा बड़ा उपभोक्ता है और अपनी जरूरत का करीब 90 फीसदी सोना आयात करता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.