सुशासन तिहार : जिले में सब्जी की खेती के लिए बढ़ा रूझान

Updated on 07-05-2026 11:02 AM

राजनांदगांव। जिले में सब्जी की खेती के लिए रूझान बढ़ा है और शासन की किसान हितैषी योजना का असर दिखाई दे रहा है। इसकी एक बानगी सुशासन तिहार अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बुढ़ानछापर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में दिखाई दी। यह शिविर कृषक  प्रेमलाल कंवर के लिए सुखद एवं फायदेमंद रहा। सब्जी की खेती के लिए नि:शुल्क बीज पाकर उन्होंने खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि तकनीकी जानकारी के साथ राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत मल्ंिचग पद्धति के माध्यम से सब्जी की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने बताया कि वे सब्जी भिंडी, टमाटर, बरबट्टी, लौकी सहित अन्य सब्जियों की खेती कर रहे हैं तथा स्थानीय हाट बाजार में बिक्री करते है। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर मार्केट मिलने से सब्जियों की बिक्री यहां आसानी से हो रही है। खेती-किसानी से जो आय हुई उससे दो पहिया वाहन खरीदा तथा अब सब्जी लाने-ले जाने के लिए चार पहिया वाहन पिकअप खरीद लिए हंै।

कृषक  प्रेमलाल कंवर ने राज्य पोषित योजना अंतर्गत आम के पौधों का रोपण किया गया था, जिससे आमदनी में वृद्धि हुई। पहले वे धान की खेती करते थे, लेकिन उद्यानिकी विभाग द्वारा प्रोत्साहन मिलने पर सब्जी की खेती करना प्रारंभ किया। उन्होंने नि:शुल्क आम के कलमी पौधों का रोपण भी किया है। पौधों के बीच के खाली जगह में सब्जी की खेती करने हेतु तकनीकी जानकारी उपयोगी साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि सुशासन तिहार में दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचकर जनमानस की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। शासन की योजनाओं का लाभ मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.