कई दिन की गिरावट के बाद संभला सोना, चांदी भी हुई महंगी
Updated on
02-07-2026 12:35 PM
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति के लिए अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता में तेजी आई है। इससे कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। इस बीच सोने की कीमत में आज मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है। एमसीएक्स पर सोने की कीमत में मामूली गिरावट आई है जबकि सर्राफा बाजार में अच्छी खासी तेजी दिख रही है।
एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 500 रुपये से अधिक गिर गया। 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,44,430 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज यह 1,43,882 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,43,795 रुपये तक गिरा। सुबह 10.45 बजे यह 605 रुपये की गिरावट के साथ 1,43,825 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
चांदी की कीमत
इसी तरह 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,30,384 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी। आज यह 231196 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में 2,32,339 रुपये तक उछली। 10.55 बजे यह 376 रुपये की तेजी के साथ 2,30,760 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।
सर्राफा रेट
सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में तेजी आई है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 3770 रुपये की तेजी के साथ 1,44,550 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। 22 कैरेट वाला सोना भी 3,450 रुपये ऊपर 1,32,500 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। 18 कैरेट वाला सोना भी 2820 रुपये की तेजी के साथ 1,08,410 रुपये पर है। चांदी 5,000 रुपये की तेजी के साथ 2,45,000 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है।
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
मुंबई: गुजरात की एक एफएमसीजी कंपनी है गोकुल एग्रो रिसोर्सेज (Gokul Agro Resources)। इसके शेयर गुरुवार को ट्रेडिंग शेसन के दौरान NSE पर 7% से ज़्यादा चढ़ गए। विभिन्न तरह…
नई दिल्ली: मेटल और माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। BSE पर कंपनी का शेयर पिछले सत्र…
अगस्त का महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आ रहा है। इसमें रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियम, एलपीजी सिलेंडर की कीमत, विंडफॉल टैक्स, ITR डेडलाइन, क्रेडिट कार्ड…