संघर्ष से आत्मनिर्भरता तक -मनीषा नायक की प्रेरणादायक सफलता की कहानी

Updated on 26-05-2026 12:36 PM

बीजापुर। बीजापुर की रहने वाली 22 वर्षीय मनीषा नायक ने यह साबित कर दिया कि यदि सही मार्गदर्शन और दृढ़ इच्छाशक्ति हो, तो कठिन परिस्थितियों में भी सफलता प्राप्त की जा सकती है। सीमित संसाधनों और बेरोजगारी जैसी चुनौतियों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और आज वे एक सफल राइस मिल संचालक के रूप में आत्मनिर्भर जीवन जी रही हैं।

बेरोजगारी और संघर्ष का दौर- मनीषा नायक का जीवन शुरुआत में संघर्षों से भरा रहा। पढ़ाई पूरी करने के बाद भी उन्हें लंबे समय तक कोई स्थायी रोजगार नहीं मिल पाया। लगातार प्रयासों के बावजूद सफलता हाथ नहीं लग रही थी। समय के साथ मानसिक तनाव बढ़ने लगा और भविष्य को लेकर चिंता भी गहराती गई। परिवार की आर्थिक स्थिति साधारण होने के कारण उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती थी दृ आत्मनिर्भर बनना और अपने परिवार का सहारा बनना। लेकिन उन्होंने परिस्थितियों के सामने हार मानने के बजाय समाधान खोजने का निर्णय लिया।

नई उम्मीद की शुरुआत- इसी दौरान उन्हें किसी परिचित के माध्यम से जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, बीजापुर के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। वहाँ पहुँचने पर विभागीय अधिकारियों ने उन्हें बहुत सहज और प्रेरणादायक तरीके से  PMFME योजना के बारे में समझाया।

PMFME योजना से मिला आत्मविश्वास- प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना ( PMFME ) विशेष रूप से उन युवाओं के लिए बनाई गई है, जो स्वयं का छोटा व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं। विभाग द्वारा दी गई जानकारी और मार्गदर्शन ने मनीषा के भीतर नया आत्मविश्वास जगाया। उन्हें पहली बार महसूस हुआ कि वे भी अपने दम पर कुछ बड़ा कर सकती हैं।

बैंक ऋण से शुरू हुआ नया सफर- विभाग के प्रोत्साहन और सहयोग से मनीषा ने भारतीय स्टेट बैंक की भैरमगढ़ शाखा में  PMFME योजना के अंतर्गत क्रेडिट लोन के लिए आवेदन किया। सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद उन्हें 2,70,000/- (दो लाख सत्तर हजार रुपये) का ऋण स्वीकृत हुआ। यह आर्थिक सहायता उनके सपनों को साकार करने की पहली मजबूत सीढ़ी बनी।

राइस मिल की स्थापना - गांव के लिए बड़ी सुविधा- ऋण प्राप्त होने के बाद मनीषा ने अपने क्षेत्र में राइस मिल की स्थापना की। यह पहल केवल उनके लिए ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीणों के लिए भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुई। पहले ग्रामीणों को धान से चावल निकलवाने के लिए 05 से 08 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। इससे समय, श्रम और पैसे -तीनों की हानि होती थी। लेकिन अब स्थानीय स्तर पर ही यह सुविधा उपलब्ध हो जाने से लोगों को काफी राहत मिली है।

व्यवसाय से बढ़ी आय और आत्मनिर्भरता- मनीषा अब धान से चावल निकालकर ग्राहकों तक पहुँचाती हैं, जिससे उन्हें नियमित आय प्राप्त हो रही है। इसके अतिरिक्त वे धान की भूसी और ब्रान (चोकर) भी बेचती हैं, जिससे उनकी आय में और वृद्धि हो रही है। यह छोटा सा व्यवसाय उनके जीवन में बड़ा परिवर्तन लेकर आया है। आज वे आर्थिक रूप से मजबूत बनी हैं और अपने परिवार के लिए एक सहारा साबित हो रही हैं।

चुनौतियाँ भी आईं, लेकिन हिम्मत नहीं हारी- व्यवसाय की शुरुआत आसान नहीं थी। मशीन संचालन सीखना, ग्राहकों से संपर्क बनाना और व्यवसाय को व्यवस्थित तरीके से चलाना ये सभी उनके लिए नई चुनौतियाँ थीं। लेकिन उन्होंने धैर्य, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ हर कठिनाई का सामना किया। धीरे-धीरे उनका अनुभव बढ़ता गया और आज उनका व्यवसाय सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है।

महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा- मनीषा नायक की सफलता यह संदेश देती है कि यदि महिलाओं को सही अवसर और मार्गदर्शन मिले, तो वे न केवल आत्मनिर्भर बन सकती हैं बल्कि समाज और गांव के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। उनकी यह यात्रा अन्य युवाओं और महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो स्वयं का व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं।

आभार एवं भविष्य की योजना- मनीषा नायक जिला उद्योग केंद्र, बीजापुर के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करती हैं, जिन्होंने उन्हें सही दिशा और सहयोग प्रदान किया। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में भी उद्योग विभाग से इसी प्रकार का सहयोग मिलता रहेगा, जिससे वे अपने व्यवसाय का और विस्तार कर सकेंगी तथा अन्य महिलाओं को भी रोजगार और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित कर सकेंगी।

मनीषा नायक की यह कहानी केवल एक व्यवसाय शुरू करने की कहानी नहीं है, बल्कि यह आत्मविश्वास, संघर्ष, मेहनत और आत्मनिर्भरता की मिसाल है। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि यदि मन में कुछ कर गुजरने का जज़्बा हो, तो कठिन से कठिन परिस्थितियाँ भी सफलता की राह नहीं रोक सकतीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.