पूर्व पुलिस अधिकारी की बेटी से 5 करोड़ रुपये दहेज की मांग, पति समेत सास-ननद पर FIR

Updated on 01-03-2026 12:58 PM

भोपाल। राजधानी में दहेज प्रताड़ना का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूर्व पुलिस अधिकारी की बेटी ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर शादी के बाद पांच करोड़ रुपये दहेज की मांग करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार 31 वर्षीय पीड़िता का विवाह वर्ष 2018 में पूरे रीति-रिवाज के साथ दिल्ली निवासी सुशांत चोपड़ा से हुआ था। वह चीन में व्यापार करता है और उसी काम के चलते अक्सर वहां आना-जाना रहता है। शिकायत है कि शुरुआती कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में कथित तौर पर पति और उसके परिवार ने आर्थिक दबाव बनाना शुरू कर दिया

व्यावसायिक विस्तार के लिए मांगा दहेज

  • आरोप है कि पति ने व्यवसाय विस्तार के नाम पर पांच करोड़ रुपये की मांग की। रकम नहीं देने पर मानसिक और भावनात्मक प्रताड़ना दी गई। पीड़िता ने अपनी शिकायत में सास और ननद को भी आरोपी बनाया है।
  • उसका कहना है कि परिवार के अन्य सदस्यों ने भी दहेज की मांग का समर्थन किया और उसे लगातार दबाव में रखा। परेशान होकर उसने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पति सुशांत के अलावा सास और ननद रिपु चौहान और पारुल के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
भोपाल. होली के उत्सव के बीच प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ चिंताजनक रूप से बढ़ गया। 4 मार्च को 108 एंबुलेंस सेवा के डेटा के अनुसार एक ही दिन में…
 06 March 2026
भोपाल, भोपाल के जेल रोड करोंद स्थित मैपल ट्री सोसायटी में गुरुवार देर रात लोग स्ट्रीट डॉग्स को लेकर लामबंद हो गए। वे कॉलोनी के गेट पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम…
 06 March 2026
भोपाल, पांच दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को भोपाल के बड़ा तालाब किनारे फिर से सीमांकन शुरू हुआ। बैरागढ़ तहसील की टीम लाउखेड़ी, बोरवन और बेहटा पहुंची। बेहटा में एफटीएल…
 06 March 2026
भोपाल, राजधानी के गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में हर महीने 1500 से ज्यादा कैंसर मरीज इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन यहां रेडिएशन की सुविधा न होने से उन्हें सिर्फ…
 06 March 2026
भोपाल। 29 मार्च से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इस बार भोपाल की एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कम होने जा रही है।एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने हाल ही में शुरू…
 06 March 2026
भोपाल: राजधानी सहित पूरे प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहा एचपीवी टीकाकरण अभियान (HPV Vaccination Campaign) अब एक नए डिजिटल अवतार में नजर आएगा।90 दिनों के भीतर आठ…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जल्द ही इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) सेंटर खुलने जा रहा है। प्रदेश में यह पहला सरकारी आईवीएफ सेंटर…
 06 March 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश में जमीन से जुड़े विवादों के लिए अब आपत्ति दर्ज करवाना आसान हो गया है। राज्य सरकार ने संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है। जिसके तहत कोई…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने तकनीक आधारित नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी की है। प्रदेश में 40 ई-चेक पोस्ट स्थापित…
Advt.