ईरान में 37 साल में पहली बार सेना की बैठक में नहीं पहुंचे सुप्रीम लीडर खामेनेई, अमेरिकी हमले का डर या रहस्यमय कदम?

Updated on 09-02-2026 12:37 PM
तेहरान: ईरान के सुप्रीम लीडर ने 37 सालों में पहली बार ईरानी एयरफोर्स के कमांडरों की बैठक में हिस्सा नहीं लिया है। इस बैठक का आयोजन 8 फरवरी को किया गया था। ईरान सुप्रीम लीडर 1989 में सत्ता संभालने के बाद से ही इस परंपरा को हर साल निभाते आ रहे थे। ईरानी सुप्रीम लीडर का परंपरा तोड़ना कई सवालों को जन्म दे रहा है और उन्होंने ऐसा उस वक्त किया है, जब अमेरिका के साथ तनाव काफी ज्यादा बढ़ा हुआ है। एयरफोर्स के कमांडरों की बैठक में ईरान में हर साल होती है, जो इस्लामिक राष्ट्र के प्रति उनकी वफादारी दिखाने का अहम हिस्सा होता है। रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में ईरान सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ, अब्दोलरहीम मौसवी ने खामेनेई की जगह सीनियर एयर फोर्स अधिकारियों से मुलाकात की।

खामेनेई का इस कार्यक्रम से गैर-हाजिर रहना काफी हैरान करने वाला है और ऐसा लग रहा है कि ईरान की टॉप लीडरशिप को अमेरिकी हमले का खतरा दिख रहा है। उन्हें डर है कि अमेरिकी हमले में सुप्रीम लीडर को निशाना बनाया जा सकता है। सुप्रीम लीडर खामेनेई, अमेरिका के साथ तनाव भड़कने के बाद से एक गुप्त बंकर में रह रहे हैं। लेकिन उन्होंने बार-बार चेतावनी दी है, कि कोई भी अमेरिकी हमला पूरे मिडिल ईस्ट में एक बड़ा संघर्ष शुरू कर देगा। उन्होंने कहा है कि "अगर अमेरिका इस बार युद्ध शुरू करता है तो यह पूरे क्षेत्र में फैल जाएगा।"
ईरानी सुप्रीम लीडर डरे या कोई दूसरा प्लान?
ईरान, पिछले कई दशकों से प्रॉक्सी संगठनों के जरिए मिडिल ईस्ट में युद्ध लड़ता रहा है। लेकिन अभी तक किसी भी देश ने ईरान पर हमला नहीं किया था। पिछले साल ये स्थिति बदल गई और इजरायल ने दोबारा ईरान पर भीषण हवाई और ड्रोन हमले किये। जून 2025 में दोनों देशों के बीच 12 दिनों तक युद्ध चला और अंत में अमेरिका भी युद्ध में शामिल हो गया था, जब उसने ईरान के तीन अंडरग्राउंड परमाणु अड्डों पर बंकर बस्टर बम गिराए थे। खामेनेई का एयरफोर्स के कार्यक्रम में शामिल नहीं होने से सवाल उठ रहे हैं कि क्या उनकी तबीयत ठीक नहीं है, या वो अमेरिकी हमले से डर रहे हैं या फिर क्या उनके उत्तराधिकारी की खोज तेज हो गई है?

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
तेल अवीव/अबू धाबी: ईरान की मिसाइलों और ड्रोन हमलों का मुकाबला करने के लिए इजरायल ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अपने एडवांस हथियार प्रणालियां भेजी हैं। इसमें सबसे नया बना…
 01 May 2026
वॉशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान के साथ फिर से युद्ध शुरू करने पर विचार कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान समझौते के लिए…
 01 May 2026
दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का पाकिस्तान के खिलाफ एक और सख्त कदम सामने आया है। यूएई की एतिहाद एयरवेज ने अबू धाबी में 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को बिना किसी…
 01 May 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची की कथित तौर पर राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ से तनातनी चरम पर पहुंच गई है। दावा किया जा…
 01 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार ने एक बार फिर जम्मू कश्मीर पर बयानबाजी करते हुए आरोप है कि भारत कश्मीरियों की पहचान खत्म कर रहा है। वहीं भारत में मुस्लिमों की स्थिति…
 01 May 2026
काठमांडू: भारत सरकार की ओर से इस साल की कैलाश मानसरोवर यात्रा का ऐलान कर दिया गया है। यह यात्रा कुमाऊं के रास्ते पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे और सिक्किम…
 29 April 2026
वॉशिंगटन/इस्लामाबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार 26 अप्रैल को ईरान को नई चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर राजी होने…
 29 April 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट एसोसिएशन के डिनर में गोलीबारी हुई है। यह गोलीबारी ऐसे समय हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वहां मौजूद थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 29 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु जल संधि के मुद्दे पर भारत को घेरने की कोशिश की है। भारत की ओर से जम्मू कश्मीर में हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स के निर्माण…
Advt.