सारंगढ़-बिलाईगढ़ में जनगणना 2027 का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

Updated on 01-06-2026 02:25 PM

सारंगढ़-बिलाईगढ़ ,  जनगणना 2027 का प्रथम चरण यानी मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य विगत शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। यह राष्ट्रीय अभियान 01 मई 2026 से शुरू होकर पूरे 30 दिनों तक चला। यह जिले की भविष्य की विकास योजनाओं के लिए आधार तैयार करने का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस बार की जनगणना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसे पूरी तरह से डिजिटल माध्यम से किया गया है। जिले में इस कार्य को कुशलता और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए 13 जनगणना का चार्ज (6 तहसील एवं 7 नगरीय निकाय) बनाए गए हैं। कुल 1227 गणना खंडों के अंतर्गत, 1394 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की टीम ने घर-घर जाकर मकानों की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं और परिसंपत्तियों से संबंधित जानकारी मोबाइल ऐप के माध्यम से संकलित की है। यह सभी संकलित जानकारी अब पूरी तरह से भारत सरकार के सर्वर पर सुरक्षित है।

जिला प्रशासन ने इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में जिले के नागरिकों से प्राप्त सहयोग के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया है। जनगणना अधिनियम 1948 और जनगणना नियमावली 1990 के प्रावधानों के तहत, नागरिकों द्वारा प्रदान की गई व्यक्तिगत जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और इसका उपयोग केवल नीति निर्माण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए ही किया जाएगा।

जनगणना 2027 का द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने आशा व्यक्त किया है कि आगामी चरण में भी जिले के निवासियों का इसी प्रकार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.