US के मेम्फिस में फायरिंग, 2 की मौत आरोपी ने महिला को गोली मारकर कार छीनी

Updated on 08-09-2022 06:59 PM

अमेरिका के टेनेसी राज्य के मेम्फिस में गोलबारी हुई। हमला 19 साल के लड़के ने किया। इतना ही नहीं उसने इस घटना को फेसबुक पर लाइव स्ट्रीम भी किया। इस दौरान 2 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अनजान लोगों पर गोलियां बरसाता गया। एक अधिकारी ने कहा- आरोपी ने मेम्फिस शहर में घूम-घूम कर अंधाधुंध फायरिंग की। हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

ग्रे कलर की कार में भाग था आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम ईजेकील केली है। ऑफिसर ने कहा- हमला करने के काफी देर बाद उसे पकड़ लिया गया है। उसे पकड़ने में हमें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था, क्योंकि वह बार-बार गाड़ियां बदल रहा था। सबसे पहले उसे एक नीले रंग की गाड़ी में देखा गया था। आखिरी बार वह ग्रे कलर की कार में दिखा था। गोलीबारी का खबर मिलते ही हमने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था।

महिला को गोली मारी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ग्रे कलर की कार चुराते समय आरोपी ने उसमें बैठी एक महिला पर हमला किया। महिला की स्थिति के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं है। पुलिस ने कहा- आरोपी ने फायरिंग को लाइव स्ट्रीम किया।है कि वह एक दुकान में गया और वहां उसने एक आदमी पर फायरिंग कर दी। FOX13 न्यूज के मुताबिक, हमलावर ने 5 लोगों को गोली मारी। इनमें से 2 लोगों की मौत हो चुकी है।

हैंडगन लेकर घूम रहा हमलावर
पुलिस ने बताया कि हमलावर के पास एक हैंडगन थी। उसने गैस स्टेशन पर एक आदमी को भी गोली मारी। पुलिस ऑफिसर ने कहा- हम हमले में मारे गए और घायल हुए लोगों की कुल संख्या पता कर रहे हैं।  आरोपी को 'मुझे न्याय चाहिए' कहते हुए सुना गया है। हम ये भी पता कर रहे हैं कि वह किसी चीज को लेकर दुखी था। आखिर उसने ऐसा क्यों किया। हम मामले की जांच कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…
 24 April 2026
तेल अवीव: पूरी दुनिया की नजर इजरायल के ईरान और लेबनान के साथ तनाव पर बनी हुई है। वहीं, इन सबके बीच तेल अवीव हजारों किलोमीटर दूर भारत में एक ऑपरेशन…
Advt.