किसानों को खाद बीज समय पर उपलब्ध हो - सांसद

Updated on 26-06-2026 02:38 PM

गरियाबंद। जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने की। बैठक में जिले में संचालित केंद्र एवं राज्य प्रायोजित योजनाओं की प्रगति, उनके क्रियान्वयन की स्थिति एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक में राजिम विधायक श्री रोहित साहू, बिन्द्रानवागढ़ विधायक श्री जनक धु्रव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गौरीशंकर कश्यप, नगर पालिका अध्यक्ष श्री रिखीराम यादव, जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, प्रतिनिधि सदस्य, कलेक्टर श्री बीएस उइके, पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर, वनमण्डलाधिकारी श्री शशिगानंदन के, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री पंकज डाहिरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कर्णकुमार उके सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत प्रगति प्रतिवेदनों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि विकास कार्यों को गुणवत्ता, पारदर्शिता और समय के साथ पूरा करना आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही एवं लेटलतिफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सांसद श्रीमती चौधरी ने कहा कि हम सभी का मुख्य उद्देश्य यह होना चाहिए कि अधिक से अधिक नागरिकों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचाए ताकि अंतिम छोर के पात्र हितग्राहियों को अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि विकास कार्य केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित न रहें, बल्कि दूरस्थ ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों तक भी इसकी पहुंच सुनिश्चित होनी चाहिए। सांसद ने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और अनेक योजनाएं चल रही हैं। यह सब तभी पूरा होगा जब जनप्रतिनिधि और अधिकारी मिलकर इन्हें धरातल पर उतारें।

बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि मनरेगा के तहत वर्ष 2025-26 में 4 हजार 445 कार्य स्वीकृत किए गए थे। जिनमें से 3 हजार 495 कार्य प्रगतिरत है। जिसमें 72 हजार 529 परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 2025-26 एवं 2026-27 में व्यक्तिगत शौचालय 4 हजार 208 स्वीकृत किए गए थे। जिनमें से 2 हजार 774 निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2025-26 में 9 हजार 53 आवास स्वीकृत किए गए है। जिनमें से 4 हजार 52 आवास पूर्ण कर लिए गए है।

सांसद श्रीमती चौधरी ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आम जनता तक योजनाओं की जानकारी पहुँचाने के साथ-साथ पात्र लोगों को इनका लाभ दिलाने के लिए व्यक्तिगत रूप से पहल करनी चाहिए। सांसद ने ग्रामीण विकास, पंचायती राज, जल जीवन मिशन, शिक्षा, महिला बाल विकास, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, नगरीय निकाय, खाद्य विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, खेल, रोजगार, उद्योग, अंत्यावसायी आदि की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में श्रीमती चौधरी ने कहा कि किसानों को खाद एवं बीज की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उर्वरकों के भंडारण एवं वितरण पर जिला प्रशासन नजर रखें एवं शिकायत मिलने पर कार्रवाई करें। उन्होंने शैक्षणिक सत्र 2026-27 प्रारंभ होने पर स्कूलों की मरम्मत एवं साफ-सफाई के भी निर्देश दिए। कहा कि जिन स्कूलों में स्मार्ट एवं डिजिटल कक्षाएं संचालित हैं, वहां उन्हंे नियमित रूप से अध्ययन कराएं। बैठक में आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्थिति और जर्जर आंगनबाड़ी केन्द्रों की मरम्मत के लिए निर्देश दिए गए। वहीं जल-जीवन मिशन अंतर्गत प्रत्येक घरों में पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने शिकायतों के निराकरण एवं क्षेत्रीय समस्याओं के संबंध में भी अवगत कराया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.