असम में पिता ने 6 हजार में बेची नवजात बच्ची

Updated on 20-08-2022 04:55 PM

असम के विश्वनाथ जिले में एक नवजात बच्ची को 6,000 रुपए में बेच दिया गया। यह घटना जिले के गोहपुर इलाके की है। मामले में पुलिस ने 3 लोगों को अरेस्ट किया है। गिरफ्तार लोगों में बच्ची का पिता भी शामिल है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

गोहपुर थाने के प्रभारी अधिकारी सुशील कुमार दत्ता ने कहा कि लखीमपुर जिले में पिता ने अपनी बच्ची को बेचा था। बच्ची को सुरक्षित बचा लिया गया है।

आरोपी के पिता ने ही करवाई थी शिकायत
पुलिस ने बताया कि जिस आरोपी को पकड़ा गया, उसी के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया, 'मेरी बहू ने 11 अगस्त को गोहपुर सरकारी अस्पताल में एक लड़की को जन्म दिया। मेरे बेटे ने बताया कि अस्पताल में बच्ची की मौत हो गई, लेकिन मुझे उसकी इस बात पर शक हुआ। मैंने अस्पताल में बच्ची के जन्म के बारे में पूछताछ की, तब पूरा खुलासा हुआ।'

पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित बचाया
गोहपुर पुलिस स्टेशन में आरोपी पिता और एक महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया और मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने दोनों को अरेस्ट किया। दोनों आरोपियों ने अपना अपराध कबूल किया। इसके बाद पुलिस को पता चला कि तीसरा आरोपी लखीमपुर जिले का कृष्ण प्रसाद उपाध्याय है। तीनों को अरेस्ट कर अब नवजात बच्चों को खरीदने-बेचने वाले गिरोह का पता लगाया जा रहा है।

ओडिशा में भी 7 हजार में बेची गई थी बच्ची
ओडिशा के जाजपुर जिले में पुलिस ने एक नवजात बच्ची को छुड़ाया था, जिसे उसके माता-पिता ने बेच दिया था। माता-पिता ने उनकी गरीबी के कारण बच्ची को बेच दिया था। बच्ची को 7,000 रुपए में बेच दिया गया था। बच्ची को पुलिस ने बाल कल्याण समिति को सौंप दिया था।

नाना-नानी ने बेच दी थी 4 महीने की बच्ची
ओडिशा के बरहामपुर शहर में नाना-नानी ने 4 महीने की बच्ची को बेच दी थी, क्योंकि उनकी बेटी ने घरवालों के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी। इसी वजह से नाना-नानी ने बच्ची को बेच दिया था। पुलिस ने बच्ची को बचाकर उसके माता-पिता को सौंप दिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
 06 March 2026
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और X पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की…
 06 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
Advt.