किसानों ने CM का काफिला रोका था...पांढुर्णा SP को हटाया:अब विदिता को जिम्मेदारी; 50 IAS-IPS के तबादले जल्द, कलेक्टर-कमिश्नर भी बदलेंगे

Updated on 07-10-2026 12:43 PM

मध्य प्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी के बीच पांढुर्णा के एसपी प्रकाश चंद्र परिहार को हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पांढुर्णा दौरे के दो दिन बाद मंगलवार देर रात यह आदेश जारी हुआ।

4 अक्टूबर को CM के लौटते समय किसानों ने उनका काफिला रोक लिया था। अब सरकार जल्द करीब 50 IAS-IPS अफसरों के तबादले की तैयारी में है। इनमें कुछ कलेक्टर और एसपी भी शामिल रहेंगे।

सूखी फसलें लेकर सीएम से मिले थे किसान

4 अक्टूबर को पांढुर्णा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लौटते समय किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा था। किसानों ने सूखी और मुरझाई फसलें हाथों में लेकर CM का काफिला रोक लिया था। किसानों ने जिले को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित करने और कृषि कर्ज माफ करने की मांग की थी।

स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री गाड़ी से नीचे उतरे और किसानों की समस्याएं सुनी थीं। पांढुर्णा एसपी प्रकाश चंद्र परिहार के तबादले को इस घटना में हुई लापरवाही से जोड़कर देखा जा रहा है।

परिहार PHQ भेजे गए, विदिता पांढुर्णा की नई एसपी

गृह विभाग से मंगलवार रात जारी आदेश में पांढुर्णा एसपी प्रकाश सिंह परिहार को हटाकर PHQ में AIG पदस्थ किया गया है। उनकी जगह सेनानी दूसरी वाहिनी SAF ग्वालियर विदिता धनखड़ को पुलिस अधीक्षक पांढुर्णा पदस्थ किया गया है।

इसी आदेश में श्रुतकीर्ति सोमवंशी, IPS 2018, सेनानी 13वीं वाहिनी SAF ग्वालियर को आगामी आदेश तक वर्तमान दायित्व के साथ सेनानी दूसरी वाहिनी SAF ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

अफसर-एसपी के ऑफिस न जाने की शिकायतें मिली

उधर, प्रशासनिक हलके में चर्चा है कि मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव की चर्चा के बाद प्रदेश में एक हफ्ते के भीतर करीब 50 IAS-IPS अफसरों के तबादले की सूची जारी हो सकती है।

इसमें कुछ जिलों के कलेक्टर और एसपी भी शामिल रहेंगे। सरकार को कुछ अफसरों, खासतौर पर पुलिस अधीक्षकों के दफ्तर नहीं जाने की शिकायतें मिली हैं। इन्हें नॉन-परफॉर्मर अफसरों की श्रेणी में मानकर हटाया जा सकता है।

एक-दो संभागायुक्त भी हो सकते हैं इधर से उधर

फेरबदल में एक-दो संभागायुक्त भी प्रभावित हो सकते हैं। सरकार सीनियर IAS और IPS अफसरों को भी इधर से उधर कर सकती है। ये अधिकारी सरकार की प्राथमिकताओं को अनदेखा करने के चलते बदले जा सकते हैं। किसानों ने सूखी फसल लेकर सीएम का काफिला रोका 

नया जिला बनने के बाद पहली बार रविवार को पांढुर्णा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को उस वक्त किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा, जब लौटते समय किसानों ने उनका काफिला रोक लिया। हाथों में सूखी और मुरझाई फसलें लेकर पहुंचे किसानों ने जिले को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित करने और कृषि कर्ज माफ करने की मांग की। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
नई दिल्ली: भारत अपनी जरूरत का करीब 90% कच्चा तेल आयात करता है। लेकिन भारत भारी मात्रा में रिफाइंड पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का निर्यात करता है। इस फाइनेंशियल ईयर में अप्रैल-सितंबर…
 27 October 2026
नई दिल्ली: अगर कुछ नया करने का जुनून हो, तो सीमित संसाधन भी रास्ता नहीं रोक सकते। उत्तराखंड के रवि टम्टा इसका उदाहरण बन रहे हैं। उनके पास इंजीनियरिंग की…
 27 October 2026
इलॉन मस्क के AI प्लेटफॉर्म 'ग्रोक' ने फिल्म मेकिंग में एंट्री कर ली है। मस्क ने कुछ समय पहले दावा किया था कि वे साल के अंत तक एक फुल-लेंथ…
 27 October 2026
वॉशिंगटन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एंथ्रोपिक पीबीसी अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO लाने की प्लानिंग कर रही है। इसके लिए कंपनी ने अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के पास आवेदन…
 27 October 2026
एपल के पहले फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ की स्क्रीन में परेशानी आ रही है। फोन की अंदर की स्क्रीन के टूटने और क्रैक होने की शिकायतें आ रही हैं। एपल…
 27 October 2026
केदिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम में गिरावट जारी है। आज यानी 26 अक्टूबर को भी इनके दाम में गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10…
 27 October 2026
नई दिल्ली, माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है। कंपनी ने इसके बदले ग्रेड के मुताबिक एक साल तक की सैलरी एकमुश्त देने की बात…
 26 October 2026
नई दिल्ली: 10 रुपये की चाय बेचकर भी बड़ा बिजनेस खड़ा किया जा सकता है। काफी लोगों ने चाय के बड़े स्टार्टअप भी शुरू किए हैं। वहीं स्टॉल या दुकान…
 26 October 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क ने भारत से बड़ी कमाई शुरू कर दी है। मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला की…
Advt.