फडणवीस बोले-असल में एक दिन का सीएम बनना आसान नहीं

Updated on 24-08-2026 01:04 PM

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि फिल्मों में अनिल कपूर जैसे एक्टर एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बन सकते हैं, लेकिन असल जिंदगी में मुख्यमंत्री बनना इतना आसान नहीं है।

उन्होंने कहा कि भारत के संविधान और लोकतंत्र की ताकत ऐसी है कि जो व्यक्ति कभी पार्षद बनने की भी कल्पना नहीं करता था, वह मुख्यमंत्री बन सकता है। इसी तरह गुजरात के रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने वाला एक बच्चा देश का प्रधानमंत्री बन सकता है।

अगर कोई व्यक्ति पूरी लगन से लक्ष्य तय कर ले, तो लोकतंत्र और संविधान उसे मुख्यमंत्री बनने का मौका दे सकते हैं और उसे कोई रोक नहीं सकता।

फडणवीस बोले- उन्हें लगा हमेशा विपक्ष में ही रहेंगे

फडणवीस ने अपने शुरुआती राजनीतिक दिनों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने वैचारिक प्रतिबद्धता के कारण राजनीति में कदम रखा था। उस समय उनकी पार्टी विपक्ष में थी।

फडणवीस ने कहा कि उन्हें लगता था कि वे शायद हमेशा विपक्ष की राजनीति करेंगे, लेकिन जनता ने उन पर भरोसा किया। इसके बाद वह धीरे-धीरे एक-एक कदम आगे बढ़े और एक दिन उन्हें महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने की जिम्मेदारी मिली।

20 साल की उम्र में 18 दिन जेल में रहे

मुख्यमंत्री ने राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बताया कि 20 साल की उम्र में वह प्रयागराज से अयोध्या की ओर गए थे। वहां प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज हुआ, गोलीबारी हुई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

फडणवीस के मुताबिक, उन्होंने बदायूं सेंट्रल जेल में 18 दिन बिताए। जेल से लौटने के बाद वह फिर आंदोलन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि 1992 में बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराए जाने के समय भी वह वहां मौजूद थे और उन्हें इस पर गर्व है।

‘टियर-3 शहर के बच्चे को स्टार्टअप के लिए पूरी मदद मिलेगी’

राज्य में स्टार्टअप को बढ़ावा देने से जुड़े सवाल पर फडणवीस ने कहा कि सरकार ने स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए नीति तैयार की है। इसके तहत फंड बनाए गए हैं और इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि टियर-3 शहर का कोई बच्चा अगर कोई आइडिया लेकर आता है और उसे व्यावसायिक उत्पाद में बदलना चाहता है तो सरकार उसे पूरी मदद और 100% समर्थन देगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
नई दिल्ली: रक्षा सचिव राजेश सिंह ने एक अहम जानकारी देते हुए बताया है कि यूरोप अब भारत में बने सैन्य उपकरणों के लिए एक फल-फूल रहा बाजार बन गया…
 24 October 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश भर के सरकारी और निजी स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देश दिया है कि वे एक बार इस्तेमाल होने वाले मेडिकल उपकरणों और सर्जिकल सामानों का…
 24 October 2026
नई दिल्ली: भारत 26 और 27 अक्टूबर को नई दिल्ली में 12 वें ब्रिक्स संसदीय फोरम की मेजबानी करेगा। इस बैठक में रूस, ईरान, चीन, ब्राजील और संयुक्त अरब अमीरात…
 24 October 2026
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एमएलसी चुनाव की वोटर लिस्ट में अजीब-गरीब नामों…
 24 October 2026
नई दिल्ली: आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर दायर याचिका पर दिल्ली की अदालत में सुनवाई…
 24 October 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को जारी भारतीय सेना के नए सिद्धां में भविष्य के संघर्षों की तैयारी के लिए एक रूपरेखा दी गई है। इसमें अधिकारियों को निर्णय लेने की प्रक्रिया…
 23 October 2026
अमित आनंद चौधरी, नई दिल्ली: सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के सामने यह स्वीकार किया है कि अस्पताल मरीजों से दवाओं और अन्य जरूरी सामानों के लिए बहुत अधिक MRP वसूलते…
 23 October 2026
अमित आनंद चौधरी, नई दिल्ली: एनआरआई जोड़ों के बीच बच्चों की कस्टडी को लेकर होने वाले विवाद अक्सर अंतरराष्ट्रीय कानूनी लड़ाई का रूप ले लेते हैं। ऐसी स्थिति में, जब…
 23 October 2026
नई दिल्ली: सूचना का अधिकार के तहत हुए हालिया खुलासे के अनुसार, कैबिनेट सचिवालय ने चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर निर्वाचन आयो के आंतरिक कामकाज में दखल देने से इनकार…
Advt.