राजनांदगांव में फैक्ट्री हादसा: करंट लगने से मजदूर की मौत, 50 लाख मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन

Updated on 18-07-2026 01:31 PM

राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र के टेडेसरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ओरिएंटल इस्पात फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। काम के दौरान करंट की चपेट में आने से 27 वर्षीय मजदूर पौराणिक विश्वकर्मा की जान चली गई। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में मजदूरों और ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार, मृतक पौराणिक विश्वकर्मा पिता सुन्दरलाल विश्वकर्मा फैक्ट्री में कार्यरत था। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे काम करते समय वह अचानक बिजली करंट की चपेट में आ गया। सहकर्मियों ने तत्काल उसे शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में मजदूर और ग्रामीण फैक्ट्री परिसर में पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने कंपनी प्रबंधन पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और बीमा राशि का भुगतान करने की मांग की।

विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत की। कंपनी प्रबंधन की ओर से फैक्ट्री मैनेजर ने नियमानुसार बीमा राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, लेकिन अतिरिक्त मुआवजे की मांग को लेकर सहमति नहीं बन सकी।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के वास्तविक कारणों और फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों के पालन की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में कुछ समय तक तनाव की स्थिति बनी रही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.