छत्तीसगढ़ में निशानेबाजों की प्रतिभाओं को निखारने की कवायद शुरू

Updated on 08-09-2022 05:41 PM
मंगलवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश निशानेबाजी प्रतियोगिता की शुरूआत हुई एक सप्ताह तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के कई निशानेबाज शिरकत करेंगे.प्रतियोगिता की शुरूआत मुख्य अतिथि श्रीमती श्वेता सिन्हा श्रीवास्तव(खेल संचालक, छत्तीसगढ़ शासन )ने किया. उन्होने शूटिंग के सभी रेंज को गौर से देखा और स्वंय शूटिंग ट्रायल से प्रतियोगिता की शुरूआत की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्वेता सिन्हा ने जिंदल गु्रप द्वारा एक नयी शूटिंग अकादमी नया रायपुर में जल्द खुलने की उद्घोषणा की जिसमे की ट्रेनिंग के साथ साथ प्रतियोगिताओ का भी आयोजन किया जायेगा जिससे प्रदेश के निशानेबाजों को प्रदेश में ही रह कर ट्रेनिंग का लाभ मिल सकेगा .जाने-माने उद्योगपति नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली कंपनी जिन्दल स्टील एंड पावर (जेएसपी) के सौजन्य से हो रही इस प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर ब्यूरो आॅफ सिविल एविएशन सिक्यूरिटी के रीजनल डायरेक्टर वीएस मीणा, जेएसपी के प्रेसिडेंट प्रदीप टंडन, राष्ट्रीय रायफल संघ के मनीष गिरि और अन्नू शर्मा सहितअनेक गण्यमान्य व्यक्ति की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

छत्तीसगढ़ प्रदेश रायफल एसोसिएशन के महासचिव राकेश गुप्ता ने बताया कि छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की चौथी बटालियन के रायपुर स्थित माना शूटिंग रेंज में शुरू हुई यह राज्यस्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता 13 सितंबर तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में सफल होने वाले निशानेबाज ईस्ट जोन और प्री-नेशनल अखिल भारतीय जीवी मावलंकर निशानेबाजी प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।

गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर की प्रतिभाएं भाग ले रही हैं। इसमें 50 मीटर, 25 मीटर और 10 मीटर की रायफल शूटिंग के अलावा पिस्टल की प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। यह प्रतियोगिता पुरुष, महिला संवर्गों में अलग-अलग उम्र समूहों को आधार बनाकर एनआरएआई मैचबुक-2022 के मानदंडों के अनुसार आयोजित कराई जा रही है। उद्घाटन अवसर पर मंच संचालन दुर्गेश वशिष्ट ने किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र कोतरी में पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन कार्यक्रम विगत दिवस किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई कार्यक्रम, पालक सम्मेलन, गोद भराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आधार पंजीयन…
 26 April 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला बाल संरक्षण इकाई को प्राप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत तुएगहन, थाना कोरर क्षेत्र में प्रस्तावित बाल विवाह पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई…
 26 April 2026
दुर्ग, कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिले भर में ’विश्व मलेरिया दिवस’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।…
 26 April 2026
दुर्ग, आगामी नेशनल लोक अदालत को अधिकतम सफल एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के…
 26 April 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर  ओंकार यादव ने सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतरई…
 26 April 2026
गरियाबंद। जिले में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर  बी.एस. उइके ने…
 26 April 2026
धमतरी। जिले के बीसीएस पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के दूसरे दिन आज उत्साह, रचनात्मकता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य…
 26 April 2026
धमतरी। जिले में आयोजित युवा फेस्ट में विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थाओं और विभागों द्वारा युवाओं को एक ही मंच पर ज्ञान, नवाचार और करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास किया…
 25 April 2026
राजनांदगांव। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम महरूम के आयुष्मान आरोग्य मंदिर-आयुष में प्रतिदिन योगाभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण योगाभ्यास में शामिल हो रहे है।  इसी क्रम…
Advt.