EPFO की 'विश्वास 2026' योजना शुरू, कंपनियों को जुर्माने से राहत, कर्मचारियों के खाते में जल्द आएगा PF का पैसा
Updated on
18-07-2026 01:48 PM
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने पीएफ (PF) अंशदान में कंपनियों की ओर से की गई देर से जुड़े पुराने विवादों और मुकदमों के जल्द निपटारे के लिए एकमुश्त विवाद समाधान योजना 'विश्वास 2026' शुरू की है। श्रम मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि यह योजना 29 जून से प्रभावी की गई है और 6 महीनों तक लागू रहेगी।
इसमें पीएफ जमा करने में देर पर क्षतिपूर्ति की गणना काफी कम ब्याज दरों पर की जाएगी। इससे नियोक्ताओं के लिए राहत है। कर्मचारियों को फायदा यह होगा कि कंपनियों के पास फंसा हुआ उनके पीएफ का पैसा जल्द से जल्द उनके खातों में आ सकेगा।'
चार कैटिगरी शामिल
जुर्माने/क्षतिपूर्ति के आदेशों को न्यायिक चुनौती दी गई हो।
अंतिम क्षतिपूर्ति/जुर्माने के आदेश के बाद वसूली लंबित है या आंशिक रूप से की गई है।
हैं नोटिस जारी किए जा चुके लेकिन हर्जाने/जुर्माने के संबंध में अंतिम आदेश अभी पारित नहीं किए गए हैं।
जुर्माने/क्षतिपूर्ति के नोटिस अभी जारी नहीं किए गए हैं।
रेहड़ी-पटरी, डिलिवरी बॉय के लिए भी PF
EPFO एक ऐसा नया सिस्टम तैयार कर रहा है, जिससे उन करोड़ों लोगों को सामाजिक सुरक्षा मिल सकेगी जो अभी इसके दायरे में नहीं हैं। इसमें असंगठित क्षेत्र के कामगार, फैक्ट्री से बाहर काम करने वाले, गिग वर्कर्स (डिलिवरी या टैक्सी ऐप से जुड़े लोग) और खुद का छोटा-मोटा काम करने वाले लोग शामिल होंगे।
ये सभी अब अपनी कमाई का एक हिस्सा यूनिवर्सल प्रोविडेंट फंड स्कीम में जमा कर सकेंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, लोगों के पास यह आजादी होगी कि वे अपनी मर्जी से रोजाना या सालाना पैसे जमा कर सकेंगे। इस जमा राशि पर सालाना ब्याज भी मिलेगा। टैक्स में भी वैसी ही छूट मिलेगी जैसी अभी मिलती है।
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
मुंबई: गुजरात की एक एफएमसीजी कंपनी है गोकुल एग्रो रिसोर्सेज (Gokul Agro Resources)। इसके शेयर गुरुवार को ट्रेडिंग शेसन के दौरान NSE पर 7% से ज़्यादा चढ़ गए। विभिन्न तरह…
नई दिल्ली: मेटल और माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। BSE पर कंपनी का शेयर पिछले सत्र…
अगस्त का महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आ रहा है। इसमें रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियम, एलपीजी सिलेंडर की कीमत, विंडफॉल टैक्स, ITR डेडलाइन, क्रेडिट कार्ड…