रूसी-ईरानी तेल पर छूट खत्म, होर्मुज की नाकेबंदी, अमेरिका के इस कदम से भारत पर क्या होगा असर?

Updated on 16-04-2026 02:23 PM
नई दिल्ली: अमेरिका ने रूस और ईरान से तेल खरीदने के लिए दी गई छूट खत्म कर दी है। इससे भारत पर व्यापक असर पड़ने की आशंका है। इसकी वजह यह है कि भारत ने हाल में इन देशों से काफी तेल खरीदा था जिससे होर्मुज स्ट्रेट से होने वाला आयात की काफी हद तक भरपाई हो गई थी। लेकिन खासकर रूस के तेल की खरीद बंद होने से भारतीय रिफाइनर्स की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। भारत दुनिया में कच्चे तेल का तीसरा बड़ा आयातक है और अपना करीब 90 फीसदी क्रूड आयात करता है।

अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने वाइट हाउस में एक ब्रीफिंग में कहा कि अमेरिका रूसी और ईरानी तेल पर दी गई छूट को रिन्यू नहीं करेगा। यह छूट उस तेल पर दी गई थी जो 11 मार्च से पहले अपलोड किया जा चुका था। रूसी तेल पर दी गई छूट की मियाद शनिवार को खत्म हो चुकी है जबकि ईरानी तेल की मियाद रविवार को खत्म हो रही है। हालांकि ट्रंप सरकार के अधिकारी पहले ही कह चुके थे कि यह छूट रिन्यू नहीं होगी।

भारत की खरीदारी

अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इसके बाद होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों का आवाजाही बंद हो गई थी। दुनिया का 20 फीसदी कच्चा तेल और एक तिहाई गैस इसी रास्ते से गुजरती है। भारत का ज्यादातर तेल और गैस इसी रास्ते आता है। इससे भारत में तेल और गैस की स्थिति टाइट हो गई थी। लेकिन अमेरिकी छूट से भारतीय रिफाइनरीज को रूसी तेल खरीदने का मौका मिला और उन्होंने रूस से करीब 30 मिलियन बैरल कच्चा तेल खरीदा।
  • अमेरिका ने रूस-ईरान से तेल खरीदने के लिए दी गई छूट खत्म कर दी है
  • रूसी तेल की खरीद बंद होने से भारतीय रिफाइनर्स की मुश्किलें बढ़ सकती हैं
  • मार्च में भारत ने रूस से रोजाना औसतन 1.98 मिलियन बैरल कच्चा तेल खरीदा
  • भारत ने इस महीने डिलीवरी के लिए रूस से करीब 60 मिलियन बैरल तेल खरीदा

इंटेलीजेंस फर्म Kpler के मुताबिक मार्च में भारत ने रूस से रोजाना औसतन 1.98 मिलियन बैरल कच्चा तेल खरीदा जो जून 2023 के बाद सबसे ज्यादा है। अप्रैल में यह आंकड़ा गिरकर 1.57 मिलियन बैरल रह गया। लेकिन इसकी बड़ी वजह यह है कि नयारा एनर्जी की रोजाना 400,000 बैरल क्षमता वाली रिफाइनरी मेंटनेंस के लिए बंद थी। भारत ने इस महीने डिलीवरी के लिए रूस से करीब 60 मिलियन बैरल तेल खरीदा है।

आगे बढ़ेगी मुश्किल

पिछले साल के अंत में भारत ने अमेरिकी दबाव के कारण रूस से तेल की खरीदारी में कटौती की थी। इस कारण जनवरी की शुरुआत में समुद्र में रूस के अनबिके तेल का मात्रा करीब 155 मिलियन बैरल पहुंच गई थी जबकि पिछले साल के मध्य में यह 93.2 मिलियन बैरल थी। डेटा इंटेलीजेंस फर्म Vortexa के आंकड़ों में यह बात सामने आई है। अभी रूस का करीब 100 मिलिटन बैरल तेल समुद्र में जहाजों में भरा है। इनमें कुछ कार्गो ऐसे भी हैं जो खरीदे जा चुके हैं।
इस बीच करीब 4 मिलियन बैरल कच्चा तेल भी भारत पहुंचा है। भारत ने ईरान से और तेल खरीदने की बात कही थी। भारत, फिलीपींस और कई अन्य एशियाई देशों ने अमेरिका से छूट की मियाद बढ़ाने का अनुरोध किया था। लेकिन अमेरिका ने उनकी बात नहीं मानी। ईरानी हमले के कारण पहले होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों का आवाजाही प्रभावित हुई थी और अब अमेरिका की नाकेबंदी ने स्थिति और विकट हो गई है।

भारत पर असर

रूसी और ईरानी तेल पर प्रतिबंध से भारत की मुश्किल बढ़ सकती है। रूस भारत को कच्चे तेल का सबसे बड़ा सप्लायर बना हुआ है। हालांकि सरकार का कहना है कि देश के पास कच्चे तेल की पर्याप्त सप्लाई है और वह अलग-अलग स्रोतों से तेल आयात कर रहा है। साथ ही एलपीजी सोर्सिंग को भी डाइवर्सिफाई किया गया है। पहले जहां 10 देशों से एलपीजी आयात किया जा रहा था, वहीं अब इन देशों की संख्या 15 पहुंच गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
 31 July 2026
मुंबई: गुजरात की एक एफएमसीजी कंपनी है गोकुल एग्रो रिसोर्सेज (Gokul Agro Resources)। इसके शेयर गुरुवार को ट्रेडिंग शेसन के दौरान NSE पर 7% से ज़्यादा चढ़ गए। विभिन्न तरह…
 31 July 2026
नई दिल्ली: मेटल और माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। BSE पर कंपनी का शेयर पिछले सत्र…
 31 July 2026
अगस्त का महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आ रहा है। इसमें रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियम, एलपीजी सिलेंडर की कीमत, विंडफॉल टैक्स, ITR डेडलाइन, क्रेडिट कार्ड…
 30 July 2026
नई दिल्ली: रुपये की गिरावट को थामने के लिए आरबीआई ने पिछले शुक्रवार को करीब $7 बिलियन बाजार में झोंके। यह कई महीनों में एक दिन में किया गया सबसे…
Advt.