जॉर्जिया में भ्रष्टाचार रोकने के प्रयास

Updated on 20-08-2022 05:37 PM

जॉर्जिया एक ऐसा देश, जहां रिश्वतखोरी ही अर्थव्यवस्था बन गई थी। भ्रष्टाचार आम जनजीवन का हिस्सा था। अब पूर्वी यूरोप के 38 लाख की आबादी वाले इस देश ने दुनिया के सामने भ्रष्टाचार से निपटने की नजीर पेश की है।

दरअसल, साल 2003 में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोग सड़कों पर उतरे और सरकार का तख्ता पलट कर दिया। चुनाव हुए, नई सरकार का गठन हुआ। सबसे पहले 16 हजार कर्मचारियों वाले ट्रैफिक पुलिस फोर्स को बर्खास्त कर दिया गया। युवाओं की नियुक्ति की गई, जिनमें ज्यादातर महिलाएं थी। कर्मचारियों की संख्या कम रखी गई, पर्याप्त वेतन दिया गया।देश का बजट 12 गुना बढ़ा

पहले कम वेतन दिया जाता था और ये माना जाता था कि कर्मचारी कम वेतन की भरपाई रिश्वतखोरी से कर लेंगे। अब कोई कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़ा जाए तो उसे तुरंत बर्खास्त कर दिया जाता है। ऑनलाइन पेमेंट की शुरुआत हुई, तो बिजली का बिल, ट्रैफिक चालान या स्कूल-कॉलेज की फीस सभी भुगतान ऑनलाइन शुरू हो गए। परिणाम यह सामने आया कि नई सरकार के पहले कार्यकाल में देश का बजट 12 गुना बढ़ गया।

भ्रष्टाचार पर शोध करने वाले योहान एनवाल का कहना है कि यूनिवर्सिटी में डोनेशन पर एडमिशन होता था। फिर पसंदीदा ट्रेड के लिए अलग से रिश्वत देनी होती थी।

भ्रष्टाचार के चरम पर होने के कारण भूखे मर रहे थे लोग
जॉर्जिया में भ्रष्टाचार इस हद तक बढ़ गया था कि कृषि मंत्री ने देश का गेहूं बेच दिया, लिहाजा ब्रेड की कमी हो गई और लोग भूखों मरने लगे। सरकारी सहायता राशि लोगों तक नहीं पहुंची और सैकड़ों बच्चों की ठंड से मौत हो गई। पुलिस के कई अधिकारी माफिया बन गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…
 24 April 2026
तेल अवीव: पूरी दुनिया की नजर इजरायल के ईरान और लेबनान के साथ तनाव पर बनी हुई है। वहीं, इन सबके बीच तेल अवीव हजारों किलोमीटर दूर भारत में एक ऑपरेशन…
Advt.