बिजली उपभोक्ताओं को डबल झटका: सितंबर के बिल में 13% लगेगा एफपीपीएएस शुल्क

Updated on 02-09-2026 05:26 PM

रायपुर, प्रदेश के करीब 65 लाख बिजली उपभोक्ताओं को आने वाले महीनों में बिजली बिल के मोर्चे पर राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। सितंबर में आने वाले अगस्त के बिजली बिल में कुल 13 फीसदी एफपीपीएएस (फ्यूल पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज) शुल्क लगने की जानकारी सामने आई है। इसमें पिछले महीने का बचा हुआ 8 फीसदी शुल्क और अगस्त के लिए तय नया 5 फीसदी शुल्क शामिल होगा।

अगस्त के लिए एफपीपीएएस शुल्क 16 फीसदी तय किया गया था, लेकिन जुलाई में टैरिफ बढ़ने के कारण फिलहाल 10 फीसदी की ही वसूली की गई। बचा हुआ 8 फीसदी अब सितंबर के बिल में नए शुल्क के साथ लिया जाएगा।

हर महीने बदल रहा एफपीपीएएस शुल्क
एफपीपीएएस शुल्क हर महीने तय होने के कारण बिजली बिल में इसका असर भी बदलता रहता है। इस साल जनवरी में दिसंबर के बिल में 13.64 फीसदी एफपीपीएएस शुल्क लिया गया था। इसमें 5.43 फीसदी पुराना शुल्क और दिसंबर का 8.21 फीसदी शुल्क शामिल था।

इसके बाद फरवरी में जनवरी के बिल पर भी पुराने 8.21 फीसदी के साथ जनवरी का नया 4.14 फीसदी शुल्क जुड़ा। यानी उपभोक्ताओं पर लगातार दोहरे शुल्क का असर पड़ा।

अप्रैल में घटकर 4.24 फीसदी हुआ था शुल्क
मार्च में फरवरी के बिल पर एफपीपीएएस शुल्क 5.91 फीसदी रहा। अप्रैल में मार्च के बिल में यह घटकर 4.24 फीसदी हो गया। मई में अप्रैल के बिल में 3.98 फीसदी शुल्क लगा।

इसके बाद जून में मई के बिल में करीब 9.13 फीसदी और जुलाई में जून के बिल में 11.33 फीसदी एफपीपीएएस शुल्क वसूला गया।

जुलाई के बिल में 10 फीसदी वसूली
अगस्त में जुलाई का बिल आया, जिसमें 10 फीसदी एफपीपीएएस शुल्क लिया गया। बताया गया कि उस समय 18 फीसदी शुल्क तय था, लेकिन जुलाई में बिजली टैरिफ में वृद्धि को देखते हुए 18 फीसदी के बजाय 10 फीसदी वसूला गया और 8 फीसदी राशि आगे के लिए बच गई।

अब यही 8 फीसदी राशि अगस्त के नए 5 फीसदी शुल्क के साथ सितंबर के बिल में जुड़ने की बात कही जा रही है। इससे कुल एफपीपीएएस शुल्क 13 फीसदी हो जाएगा।

ज्यादा बिजली खरीदी को बताया जा रहा वजह
पावर कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक, पिछले तीन महीनों में एफपीपीएएस शुल्क बढ़ने की प्रमुख वजह गर्मी के दौरान बाहर से ज्यादा बिजली खरीदना है। मांग बढ़ने के साथ प्रदेश को अतिरिक्त बिजली खरीदनी पड़ी।

इसके अलावा कोरबा के 210-210 मेगावाट क्षमता वाले दो संयंत्र करीब दो महीने तक लगातार बंद रहे। फिलहाल भी इनमें से एक 210 मेगावाट का संयंत्र बंद बताया जा रहा है। ऐसे में बिजली की जरूरत पूरी करने के लिए बाहर से बिजली खरीदने का दबाव बढ़ा है, जिसका असर एफपीपीएएस शुल्क के रूप में उपभोक्ताओं के बिल पर पड़ रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.