E20 पेट्रोल से गाड़ी के माइलेज में कमी? आखिर सरकार ने भी मान लिया, इंश्योरेंस कवर पर दिया बड़ा बयान
Updated on
04-07-2026 03:35 PM
नई दिल्ली: इथेनॉल मिश्रित ईंधन (Ethanol-Blended Fuel) से क्या गाड़ियों का माइलेज कम हुआ है? इसे लेकर सरकार का बयान सामने आया है। गाड़ियों में ई20 (E20) पेट्रोल को लेकर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी माना है कि इससे माइलेज में गिरावट आई है। हालांकि उन्होंने इस गिरावट का बेहद मामूली बताया है। साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे नैरेटिव को लेकर भी बात कही।
केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि E20 ईंधन (20% इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) से चलने वाले वाहनों के माइलेज में होने वाली गिरावट बेहद 'मामूली' है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर इस ईंधन को लेकर एक पूरी तरह से काल्पनिक और भ्रामक नैरेटिव (माहौल) चलाया जा रहा है।
गाड़ी का बढ़ता है पिकअप
हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि यह पूरी तरह से प्रमाणित तथ्य है कि जब वाहन में इथेनॉल का उपयोग किया जाता है तो गाड़ी का पिकअप (एक्सेलेरेशन) बढ़ता है और इंजन की नॉकिंग (खटखटाहट) में सुधार होता है। माइलेज में थोड़ी बहुत कमी आ सकती है, लेकिन ऐसा होने के पीछे कई अन्य कारण भी हो सकते हैं।
इंश्योरेंस कवर पर असर नहीं
उन्होंने यह भी कहा कि वाहन बीमा को लेकर भी स्थिति पूरी तरह साफ है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीमा कंपनियों ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि E20 ईंधन के इस्तेमाल से गाड़ी के इंश्योरेंस कवरेज पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
15 पन्नों का विस्तृत नोट
पेट्रोलियम मंत्री ने बताया कि उनके मंत्रालय ने इथेनॉल मिश्रण के पूरे सफर और दुनिया के अन्य देशों में इसके इस्तेमाल को लेकर 15 पन्नों का एक विस्तृत नोट तैयार किया है। यह नोट जनता की सभी आशंकाओं और सवालों के जवाब देगा।
इस सरकारी नोट में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो, चुनिंदा तरीके से एडिट की गई क्लिप और सनसनीखेज पोस्ट शेयर की जा रही हैं। इनका एकमात्र उद्देश्य वाहन मालिकों के मन में E20 ईंधन को लेकर डर पैदा करना है।
पूरी टेस्टिंग के बाद लिया गया फैसला
पुरी ने कहा कि भारत ने पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिलाने का फैसला सभी संबंधित पक्षों, जैसे SIAM (सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स) और ARAI (ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया) से गहन विचार-विमर्श और टेस्टिंग के बाद ही लिया है। उन्होंने साफ किया कि सरकार सभी जरूरी टेस्ट पूरे करने के बाद ही भविष्य में 25 प्रतिशत मिश्रण की ओर कदम बढ़ाएगी।
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
मुंबई: गुजरात की एक एफएमसीजी कंपनी है गोकुल एग्रो रिसोर्सेज (Gokul Agro Resources)। इसके शेयर गुरुवार को ट्रेडिंग शेसन के दौरान NSE पर 7% से ज़्यादा चढ़ गए। विभिन्न तरह…
नई दिल्ली: मेटल और माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। BSE पर कंपनी का शेयर पिछले सत्र…
अगस्त का महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आ रहा है। इसमें रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियम, एलपीजी सिलेंडर की कीमत, विंडफॉल टैक्स, ITR डेडलाइन, क्रेडिट कार्ड…