ओला, उबर, रैपिडो से चलते हैं? आने वाले शनिवार को रहें सावधान,जान लीजिए वजह

Updated on 06-02-2026 12:22 PM
नई दिल्‍ली: देशभर में शनिवार को राइड-हेलिंग सर्विसेज में रुकावट आ सकती है। ओला, उबर और रैपिडो से जुड़े ड्राइवरों का प्रतिनिधित्व करने वाली गिग वर्कर यूनियनों ने हड़ताल का आह्वान किया है। इस हड़ताल को 'ऑल इंडिया ब्रेकडाउन' नाम दिया गया है। इस हड़ताल का नेतृत्व तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन (TGPWU) कई राष्ट्रीय श्रम संगठनों के साथ मिलकर कर रहा है। विरोध प्रदर्शन के तहत ऐप-आधारित ट्रांसपोर्ट वर्कर्स के कम से कम छह घंटे के लिए ऑफलाइन रहने की आशंका है। इससे देश के कई बड़े शहरों में कैब, ऑटो-रिक्शा और बाइक टैक्सी प्रभावित हो सकती हैं।

यूनियनों ने राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म पर खुद ही किराया तय करने का आरोप लगाया है। जबकि इस सेक्टर को रेगुलेट करने के लिए मोटर व्हीकल एग्रीगेटर गाइडलाइंस, 2025 पेश की गई थीं। वर्कर्स ग्रुप्स ने कहा कि सरकार ने न्यूनतम बेस किराए नोटिफाई नहीं किए हैं। इससे ड्राइवरों की इनकम कम हुई है। उनका शोषण हुआ है। काम करने की स्थिति मुश्किल हो गई है।

क्‍या है यून‍ियनों की मांग?

तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर एक पोस्ट किया है। इसमें कहा, 'मोटर व्हीकल एग्रीगेटर गाइडलाइंस, 2025 के बावजूद प्लेटफॉर्म मनमाने ढंग से किराया तय कर रहे हैं। हमारी मांगें साफ हैं। न्यूनतम किराया नोटिफाई करें। रेगुलेट करें। कमर्शियल राइड के लिए प्राइवेट गाड़ियों के गलत इस्तेमाल को खत्म करें।' सरकार से दखल देने की भी अपील की गई है।यूनियन ने बुधवार को 'एक्‍स' पर हड़ताल की घोषणा की। एक और पोस्ट में उसने कहा, 'पूरे भारत में ऐप-आधारित ट्रांसपोर्ट वर्कर्स 7 फरवरी 26 को ऑल इंडिया ब्रेकडाउन करेंगे। कोई न्यूनतम किराया नहीं। कोई रेगुलेशन नहीं। अंतहीन शोषण। सरकार को अभी कार्रवाई करनी चाहिए। लाखों ऐप-आधारित ड्राइवर गरीबी में धकेले जा रहे हैं जबकि एग्रीगेटर मुनाफा कमा रहे हैं। सरकार की चुप्पी = प्लेटफॉर्म को छूट।'
इससे पहले, TGPWU ने सरकार से ओला, उबर, रैपिडो और पोर्टर जैसे एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म के लिए सरकार की ओर से अनिवार्य न्यूनतम बेस किराए को तुरंत नोटिफाई करने की अपील की थी।

म‍िन‍िमम बेस फेयर तय करने की अपील

यूनियनों ने मांग की है कि सभी ऐप-आधारित ट्रांसपोर्ट सेवाओं के लिए मान्यता प्राप्त ड्राइवर यूनियनों के साथ सलाह करके न्यूनतम बेस किराया तय किया जाए। इसमें कैब, ऑटो, बाइक टैक्सी और अन्य एग्रीगेटर-संचालित सेवाएं शामिल हैं। उन्होंने कमर्शियल यात्री और माल परिवहन के लिए प्राइवेट, गैर-कमर्शियल गाड़ियों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने या उन नियमों को सख्ती से लागू करने की भी मांग की है जो गाड़ियों को कमर्शियल इस्तेमाल के लिए बदलने की जरूरत होती है। इसके अलावा, यूनियनों ने मोटर व्हीकल एग्रीगेटर गाइडलाइंस, 2025 के क्लॉज 17.3 को हटाने की मांग की है। यह एग्रीगेटर को बेस फेयर से 50% तक कम किराया लेने की इजाजत देता है।

यूनियनों ने कहा है कि इससे ड्राइवरों की कमाई को नुकसान होता है। एक बयान में TGPWU ने कहा कि सरकार की लगातार देरी के कारण ऐप-बेस्ड ड्राइवरों के लिए इनकम की असुरक्षा और काम करने की स्थिति खराब हो गई है। यूनियन ने राज्य और केंद्र सरकारों से इस सेक्टर के निष्पक्ष और कानूनी रेगुलेशन को सुनिश्चित करने के लिए मजदूर समूहों के साथ बातचीत शुरू करने की अपील की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
Advt.