ग्राम अंडोला में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर सम्पन्न

Updated on 20-04-2026 01:33 PM

सारंगढ़ बिलाईगढ़, केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा अनुरूप “प्रशासन गांव की ओर” थीम पर सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम अंडोला विगत दिवस जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे और जिला पंचायत सदस्य लता लक्षमे, संतोषी खटकर और अन्य जनप्रतिनिधि के मुख्य आतिथ्य  में सम्पन्न हुआ। अतिथियों ने  विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली। शिविर में मांग के 162 और शिकायत के 2 आवेदन की प्राप्ति हुई जिसमें मौके पर 87 आवेदन निराकृत किया गया और 77 आवेदन प्रगति पर है। शिविर में जिला स्तर के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

 इस अवसर पर विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने ग्रामीणों को भारत नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा मुक्ति और जल संरक्षण जागरूकता के लिए शपथ दिलाई। शिविर में राजस्व विभाग द्वारा किसान पुस्तिका, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पीएम आवास का पूर्णता प्रमाण पत्र, कृषि विभाग द्वारा कीटनाशक दवा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा माताओं को सुपोषण किट, महिलाओं की गोदभराई, बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार मछली पालन विभाग द्वारा हितग्राहियों को जाल एवं आइस बॉक्स, खाद्य विभाग द्वारा पीएम उज्जवला गैस, राशन कार्ड, स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी मरीजों को पोषण आहार शिविर में ओपीडी के माध्यम से ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार, समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग को ट्रायसायकल और वृद्धजनों को छड़ी प्रदान किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, बस्तर के कायाकल्प तथा राज्य की महत्वपूर्ण अधोसंरचना…
 01 August 2026
रायपुर, राष्ट्रपति भवन में  बस्तर के प्रतिनिधिमंडल के लिए एक अविस्मरणीय और ऐतिहासिक क्षण साकार हुआ। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम से मुलाकात कर धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत बस्तर संभाग के 7 जिलों के…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर बस्तर संभाग के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक सड़क संपर्क…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ से 5 लाख मीट्रिक…
 01 August 2026
बैकुंठपुर, कोरिया की ग्राम पंचायत कदमनारा में निर्माणाधीन सड़क ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है।अधिकारियों की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने कीचड़ से सनी सड़क पर ही धान की रोपाई…
 01 August 2026
रायपुर, राज्य के आदिवासी और सुदूर के गांवों में डिजिटल भारत निधि (डीबीएन) योजना 2305 मोबाइल टॉवर से लगेंगे। इससे दूरस्थ, आदिवासी और सीमावर्ती क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क और हाई-स्पीड इंटरनेट…
 01 August 2026
रायपुर, नगर निगम सीमा से लगे ग्रामीण इलाकों में भूमाफिया सस्ती जमीन और भविष्य में निगम सीमा में शामिल होने का झांसा देकर अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं। भूमाफिया लोगों को…
 01 August 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में स्वास्थ्य योजनाओं की जमीनी प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक ली, जिसमें अधिकारियों की कार्यप्रणाली…
Advt.