बिहान योजना से सशक्त बनी धनमती, सेटरिंग प्लेट व्यवसाय से हो रही आत्मनिर्भर

Updated on 17-04-2026 11:47 AM

एमसीबी। जिला एमसीबी के तहसील कोटाडोल अंतर्गत ग्राम बरौता की निवासी धनमती आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल बन गई हैं। आस्था महिला स्व सहायता समूह से जुड़कर उन्होंने अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है और आर्थिक रूप से मजबूत स्थिति हासिल की है। धनमती को बिहान योजना के अंतर्गत सीआईएफ के रूप में 1,60,000 रुपये तथा सीसीएल के रूप में 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। 

इस सहयोग से उन्होंने सेटरिंग प्लेट का व्यवसाय शुरू किया, जिससे आज वे अपने परिवार की आजीविका बेहतर तरीके से चला रही हैं और हर महीने लगभग 15,000 रुपये की आय अर्जित कर रही हैं। धनमती ने बताया कि जब वे पहली बार स्व सहायता समूह से जुड़ीं, तब उन्हें इस व्यवसाय के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिलने के बाद उन्होंने इस कार्य को अपनाया, जिससे उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि आज वे बहुत खुश हैं और आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया। धनमती ने कहा कि सरकार की योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है, जिससे वे भी आत्मनिर्भर बन रही हैं। धनमती की यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह ग्रामीण क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए भी एक प्रेरणा है कि सही मार्गदर्शन और सरकारी सहायता से वे भी आत्मनिर्भर बन सकती हैं और अपने जीवन में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकती हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.