डिप्टी डायरेक्टर श्रुति निर्मलकर ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण

Updated on 26-06-2026 02:38 PM

कोंडागांव। महिला एवं बाल विकास विभाग के उप संचालक श्रुति निर्मलकर  द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर महिला एवं बाल विकास विभाग कोण्डागांव का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डिप्टी डायरेक्टर ने केन्द्र में संचालित विभिन्न प्रकरणों की समिक्षा की। उन्होंने घरेलू हिंसा, प्रेम प्रसंग, रात्रि आश्रय, विवाह विच्छेद एवं पारिवारिक विवाद से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही केन्द्र के टीम द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की गई। इसके अतिरिक्त उन्होंने प्रचार-प्रसार की गतिविधियों की जानकारी ली। सखी परिसर एवं काउंसलिंग रूम, आश्रय रूम, रसोई घर का निरीक्षण किया तथा सभी कक्षों को बारी-बारी से देखकर सभी कक्षों का जायजा लिया, उन्होंने केन्द्र प्रशासक, काउंसलर, कार्यालय सहायक, संरक्षण अधिकारी (नवा बिहान) से मुलाकात कर कार्य प्रणाली को समझा और पीड़ित महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं की समिक्षा की। निरीक्षण के अंत में डिप्टी डायरेक्टर ने सखी टीम को बेहतर कार्यक्रम संचालन हेतु प्रेरित किया। तथा उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे और अधिक संवेदनशीलता व प्रभावी तरीके से अपने जिम्मेदारीयों का निर्वहन करें। उन्होंने आशा व्यक्त की आने वाले समय में सखी केन्द्र जिले में महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। सखी के नव निर्माण भवन का भी अवलोकन किया, एवं नये भवन की सराहना की गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.