कोरोना के मामलों में कमी, मौत में भी गिरावट लेकिन WHO ने दी चेतावनी

Updated on 25-08-2022 05:37 PM

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बुधवार को कहा कि दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण से होने वाली मौतों में पिछले सप्ताह 15 फीसदी की गिरावट आई है जबकि संक्रमण के नए मामले पहले के मुकाबले नौ प्रतिशत कम दर्ज हुए। कोविड-19 महामारी के ताजा साप्ताहिक मूल्यांकन में संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने बताया कि पिछले सप्ताह दुनिया भर में कोरोना वायरस से संक्रमण के 53 लाख मामले आए हैं जबकि संक्रमण से 14,000 लोगों की मौत हुई है।
    
 
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र को छोड़कर दुनिया के सभी क्षेत्रों में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में गिरावट रही है।  अफ्रीका में कोविड से होने वाली मौतों में 183 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि हुई है जबकि यूरोप में इनमें करीब एक तिहाई (33 फीसदी) और अमेरिका में 15 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है।
     
इसके बावजूद, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि कोविड-19 के मामले पूरी तरह से सामने नहीं रहे हैं क्योंकि कई देशों ने अपनी जांच में कमी कर दी है और वायरस की निगरानी के लिए 'प्रोटोकॉल' का पालन नहीं कर रहे हैं जिससे वास्तविकता से बहुत कम मामले सामने रहे हैं।
     
डब्ल्यूएचओ ने कहा कि पूरी दुनिया में इस वक्त संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले कोरोना वायरस के ओमीक्रोन बीए.5 स्वरूप के रहे हैं और दुनिया भर में संक्रमण के करीब 70 फीसदी मामले इसी के हैं। पिछले महीने ' के अनुसार दुनिया में 99 प्रतिशत मामले ओमीक्रोन के अलग-अलग स्वरूप के हैं।
    
 
इस सप्ताह की शुरुआत में फाइजर ने अमेरिकी नियामक अधिकारियों से कहा था कि वे कंपनी के नए टीके को मंजूरी दे दें, जिनकी मदद से ओमीक्रोन के नये स्वरूपों बीए.4 और बीए.5 से बचाव संभव है।  फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने टीका निर्माताओं को आदेश दिया था कि वे अपने टीकों में बदलाव करके उन्हें बीए.4 और बीए.5 से लड़ने योग्य बनाएं। इस बीच, ब्रिटेन में नियामकों ने मॉडर्ना के कोविड-19 टीके के नये संस्करण को पिछले सप्ताह मंजूरी दे दी जो कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के उपस्वरूप बीए.1 से बचाव करने में सक्षम है।

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…
 24 April 2026
तेल अवीव: पूरी दुनिया की नजर इजरायल के ईरान और लेबनान के साथ तनाव पर बनी हुई है। वहीं, इन सबके बीच तेल अवीव हजारों किलोमीटर दूर भारत में एक ऑपरेशन…
Advt.