खेमड़ा की क्षतिग्रस्त पुलिया हुई दुरुस्त

Updated on 03-09-2026 01:42 PM

रायपुर। महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के ग्राम खेमड़ा में भारी वर्षा से क्षतिग्रस्त हुई करीब 20 वर्ष पुरानी सड़क की पुलिया की मरम्मत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत के बाद तत्काल कराई गई। पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत प्राप्त होते ही जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) विभाग के अधिकारियों ने तत्काल मौके का निरीक्षण किया। तकनीकी अमले ने क्षतिग्रस्त पुलिया की स्थिति का जायजा लेकर मरम्मत एवं संधारण कार्य प्रारंभ कराया।

कलेक्टर के निर्देशानुसार पीएमजीएसवाई के कार्यपालन अभियंता आशीष कुलदीप एवं संबंधित तकनीकी अमले की निगरानी में पुलिया का आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य पूर्ण कराया गया। कार्य पूरा होने के बाद सड़क पर आवागमन पुनः सुचारु हो गया है।

शिकायत पर त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों को राहत

पुलिया की मरम्मत होने से ग्राम खेमड़ा के ग्रामीणों को आवागमन की समस्या से राहत मिली है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत पर त्वरित कार्रवाई के लिए प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शिकायत के बाद प्रशासन द्वारा समय पर कार्रवाई किए जाने से उनकी समस्या का समाधान संभव हुआ है।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई ने यह सुनिश्चित किया कि वर्षा से क्षतिग्रस्त सार्वजनिक अधोसंरचना को समय पर दुरुस्त कर ग्रामीणों के आवागमन को सुगम बनाया जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.