बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति और तीन बच्चों की मौत, वैष्णो देवी से दर्शन कर लौटा था परिवार

Updated on 09-05-2026 12:11 PM
बुलंदशहर: बुलंदशहर में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति और उनके तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

धार्मिक यात्रा से लौट रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव धानेरा कीरत निवासी 38 वर्षीय उत्तम अपनी पत्नी उर्मिला और तीन बच्चों के साथ धार्मिक यात्रा से वापस लौट रहे थे। परिवार वैष्णो देवी दर्शन कर वापस आया था और खुर्जा में अपने एक रिश्तेदार के यहां रुका था। शुक्रवार सभी लोग बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कोतवाली देहात क्षेत्र के भासौली मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

यह हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में उत्तम, उनकी पत्नी उर्मिला, बेटा निशांत, बेटी दिशा और मासूम अनायरा शामिल हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

ट्रक चालक की तलाश जारी

सूचना मिलते ही एसएसपी बुलंदशहर, एसपी सिटी, सीओ और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक और शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

मृतक उर्मिला के भाई रमेश ने बताया कि पूरा परिवार वैष्णो देवी दर्शन कर लौट रहा था। खुर्जा में रिश्तेदारी में रुकने के बाद वे अपने गांव जा रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 May 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि हिंदू धर्म जीवन जीने का तरीका है। हिंदू बने रहने के लिए मंदिर जाना या खास पूजा-पाठ जरूरी नहीं है। कोर्ट ने…
 13 May 2026
चेन्नई,  तमिलनाडु विधानसभा में बुधवार को मुख्यमंत्री विजय की TVK सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया। वोटिंग के वक्त सदन में 171 विधायक मौजूद थे। इनमें 144 ने TVK का…
 13 May 2026
झुंझुनूं: गहलोत सरकार में मंत्री और नवलगढ़ (झुंझुनूं) से 3 बार विधायक रहने वाले डॉ. राजकुमार शर्मा, उनके भाई कांग्रेस नेता डॉ. राजपाल शर्मा को पुलिस ने बुधवार को पुलिस…
 13 May 2026
मऊ: बीते दिनों 11 मई को जनपद मऊ के दोहरीघाट रेलवे स्टेशन पर एक मेमू ट्रेन के उद्घाटन समारोह में अचानक से कैबिनेट मंत्री और सपा सांसद मंच पर आमने-सामने…
 12 May 2026
शरद पवार ने मंगलवार को पश्चिम एशिया संकट पर सरकार से सर्वदलीय बैठक बुलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हित से जुड़े मामलों में सभी दलों को…
 12 May 2026
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने 3 मई को हुई NEET 2026 परीक्षा रद्द कर दी है। यह फैसला पेपर लीक होने के आरोप के चलते लिया गया है। परीक्षा…
 12 May 2026
गुवाहाटी : असम की राजनीति में मंगलवार का दिन ऐतिहासिक रहा, जब हिमंता बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ चार अन्य विधायकों ने…
 12 May 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के लिए मंगलवार की सुबह एक बड़ी खुशखबरी लेकर आई। जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण की सबसे बड़ी बाधा आखिरकार दूर हो गई है। पिछले 15 वर्षों…
 12 May 2026
पटना: पटना सचिवालय के कूड़ेदान में शराब की बोतलें मिलने पर सियासत तेज हो गई। मंत्री श्रवण कुमार ने इसे सरकार को बदनाम करने की साजिश करार दिया, जबकि मंत्री…
Advt.