केरल में गांधी को लेकर विवाद

Updated on 20-08-2022 04:47 PM

केरल में महात्मा गांधी को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें कांग्रेस समेत कई दल भाजपा के खिलाफ उतर आए हैं दरअसल, मध्य केरल के वैकोम शहर में प्रसिद्ध शिव मंदिर के ट्रस्टी का घर ताड़ी निकालने वाले कम्युनिस्ट समर्थित यूनियन का कार्यालय है। भाजपा की मांग है कि कार्यालय बंद कर इस घर को गांधी स्मारक के तौर पर विकसित किया जाए। विपक्षी दलों का कहना है कि गांधी के अपमान वाली जगह को स्मारक बनाना सही नहीं है।

क्या है पूरा मामला?
1925 में शिव मंदिर में दलितों और अन्य निचली जातियों को प्रवेश की अनुमति दिए जाने के लिए वैकोम सत्याग्रह चल रहा था। इसी आंदोलन के समर्थन में महात्मा गांधी इस शहर में आए थे। गांधी ने मंदिर के तत्कालीन ट्रस्टी देवन नीलकंदन नंबूदिरी से बातचीत करनी चाही। तब नंबूदिरी ने कहा कि रिवाज उन्हें घर से बाहर जाकर लोगों से मिलने की अनुमति नहीं देता और उन्होंने गांधी से घर आकर मिलने के लिए कहा।

गांधी उनके घर पहुंचे। लेकिन, नंबूदिरी ने उनके लिए घर के बाहर पंडाल बनाया। नंबूदिरी का मानना था कि वैश्य के प्रवेश से घर अशुद्ध हो जाएगा। नंबूदिरी घर के अंदर से ही बातचीत कर रहे थे। गांधी नंबूदरी को मनाने में विफल रहे।

इसके बारे में केरल के पूर्व मंत्री और सीपीआई के वरिष्ठ नेता मुलक्कारा रत्नाकरन ने बताया था कि 1963 में नंबूदरी के वंशज आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। उन्हें अपने परिवार में शादी के लिए पैसे जुटाने थे।

ताड़ी निकालने वालों ने खरीदा ये घर
1925 के आसपास ही ताड़ी निकालने वालों ने नीलकंदन नंबूदिरी के घर को 1.5 लाख रुपए में खरीदा। 2009 में उसे गिराकर नई इमारत खड़ी की गई। इसमें भी पुराने घर की शैली में निर्माण हुआ। इसमें गांधी की तस्वीर भी लगाई गई है। लेकिन भाजपा इतने से ही संतुष्ट नहीं है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने पूछा कि सरकार इसे गांधीवादी विरासत का स्मारक घोषित क्यों नहीं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घर को हड़पा गया है।

विपक्षी नेता साठीसन बोले- सामंतों के पक्ष में है भाजपा
विपक्ष के नेता वीडी साठीसन ने बताया कि राज्य में पहले से कई गांधी स्मारक हैं और स्मारकों की जरूरत नहीं है। खासकर जहां गांधी को अपमानित किया गया। मलयालम लेखक एस शारदाकुट्टी ने सुरेंद्रन की ओर से छेड़े गए इस नए विवाद को निचली जातियों के लोगों के साथ भाजपा का दुर्व्यवहार बताया।

इधर... कर्नाटक में सावरकर पर सत्ता पक्ष-विपक्ष में रार
बेंगलुरू के कर्नाटक में सावरकर पर टिप्पणी को लेकर पूर्व सीएम सिद्धारमैया के वाहन पर हमले के एक दिन बाद तकरार बढ़ गई। विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा, ‘जिन्होंने महात्मा गांधी को मार डाला, आपको लगता है कि क्या वे मुझे छोड़ देंगे?’ उधर, सीएम बसवराज बोम्मई ने सिद्धारमैया पर हुए हमले की निंदा की। साथ ही नसीहत दी, ‘सिद्धारमैया विपक्ष के नेता हैं जिनकी अपनी मर्यादा है। विपक्षी नेता को इसकी जिम्मेदारी सीखनी होगी।’


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
पटनाः बिहार में मंत्रियों और अधिकारियों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे। इसे लेकर राज्य सरकार जल्द ही ठोस कदम उठा सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में…
 25 April 2026
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से बड़ी खबर आई है। कुछ महीने पहले जिस यूट्यूबर सलीम वास्तिक के दफ्तर में घुसकर दो भाइयों ने हमला किया था, उसे दिल्‍ली पुलिस ने शुक्रवार…
 25 April 2026
हैदराबाद : भारत राष्ट्र समिति (BRS) की पूर्व नेता के. कविता ने शनिवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र सेना ( TRS ) लॉन्च की। BRS से अलग होने के…
 25 April 2026
अयोध्या: भीषण गर्मी और बढ़ती श्रद्धालु संख्या के बीच श्री राम मंदिर अयोध्या में दर्शन व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के लिए ट्रस्ट ने नई एडवाइजरी जारी की है। ऑनलाइन दर्शन…
 25 April 2026
नई दिल्ली: राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन सांसदों का बीजेपी में शामिल होना कोई हैरानी की बात नहीं…
 25 April 2026
नई दिल्ली: जब 2022 में आम आदमी पार्टी ने पंजाब से अपने राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा की, तो सबका ध्यान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक अशोक मित्तल या क्रिकेटर हरभजन सिंह…
 24 April 2026
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के नेतृत्व के साथ सार्वजनिक मतभेद के कुछ दिनों बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चड्ढा ने अपने साथी राज्यसभा सांसदों संदीप पाठक…
 24 April 2026
रायबरेली: शिक्षा को लेकर एक कहावत है कि पढ़ने-लिखने और सीखने की कोई उम्र समय सीमा नहीं होती है। कई लोगों ने उम्र के आखिरी पड़ाव में शिक्षा ग्रहण करके प्रमाणपत्र…
 24 April 2026
बड़वानी: आम आदमी पार्टी से विधायक का चुनाव लड़ चुके एक व्यक्ति ने अपने पिता के माथे पर गोली मार थी। परिवार में जमीन और रुपयों के विवाद में उसने अपने…
Advt.