थलपति विजय के ख‍िलाफ हुई साजिश? एक्‍टर ने भरे मंच से तलाक का किया जिक्र, विरोध‍ियों को जमकर कोसा

Updated on 09-04-2026 01:56 PM
थलपति विजय इस वक्त बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। जहां एक तरफ उनकी आखिरी फिल्म 'जन नायकन' महीनों से रिलीज के लिए सेंसर विवाद में अटकी है, वहीं दूसरी ओर पत्नी से तलाक को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इन दोनों मामलों के बीच वह चुनाव की तैयारियों में भी जुटे हैं। तमिलगा वेट्ट्रि कझगम (TVK) प्रमुख और तमिल स्टार थलपति विजय ने 8 अप्रैल को एक जनसभा संबोधित की, जिसमें उन्होंने अपने तलाक की खबरों के अलावा फिल्म 'जन नायकन' पर बात की। एक्टर ने दावा किया कि हाल ही में उनके साथ जो परेशानियां खड़ी हुई हैं, वो उनके राजनीतिक विरोधियों की की वजह से हुई हैं। थलपति विजय ने कहा कि विरोधियों ने चुनाव से ठीक एक महीने पहले तक का इंतजार किया ताकि तलाक की खबर लीक करके उन्हें बदनाम किया जा सके। उन्होंने पत्नी संगीता पर भी नाम लिए बिना तंज कसा।

मालूम हो कि थलपति विजय और संगीता सोरनलिंगम का शादी के 27 साल बाद तलाक होने जा रहा है। संगीता ने विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और एक अन्य एक्ट्रेस संग अवैध संबंधों का आरोप लगाते हुए तलाक मांगा। इसके लिए उन्होंने चेंगलपट्टू जिला कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। साथ ही संगीता ने थलपति विजय पर मानसिक प्रताड़ना के भी आरोप लगाए थे।

थलपति विजय का दावा, उनके खिलाफ साजिश की गई

थलपति विजय हाल ही तमिलनाडु के नेल्लाई में भाषण देने पहुंचे। वहां अपने संबोधन के दौरान उन्होंने पत्नी संगीता सोरनलिंगम से कथित तलाक को लेकर चल रहे विवाद पर रिएक्ट किया। उन्होंने कहा, 'कुछ लोग मेरे साथ आगे क्या करना है, इसके बारे में सोच रहे हैं और उन्होंने मेरे आस-पास के कुछ लोगों का इस्तेमाल करने की कोशिश की है। उन्होंने इतने सालों तक इंतजार किया और आखिरकार उन्होंने एक अफवाह फैलाई है, जिसके बारे में आप सभी को स्पष्ट रूप से पता है। लेकिन उस अफवाह का भी आम लोगों पर कोई असर नहीं पड़ा। चाहे आप मुझे कितनी भी तकलीफें और कष्ट दें, आप मुझे मेरे लोगों से अलग नहीं कर सकते।'

'वो बस विजय को दोषी ठहराना जानते हैं'

वहीं, तिरुनेलवेली में विजय के दिए भाषण का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह बोले, 'वो सिर्फ एक ही बात जानते हैं- विजय को दोषी ठहराना। करूर विवाद के बारे में सब जानते हैं, लेकिन इसके लिए विजय को क्यों नहीं दोषी ठहराया जाता? विजय पर इतना भारी आरोप लगने के बावजूद लोग उनका साथ दे रहे हैं। यह कैसा चमत्कार है? ठीक है, तो अब हम आगे क्या कर सकते हैं? चलो 'जन नायकन' की रिलीज रोकते हैं। आपको पता है किसने इस फिल्म को रिलीज होने से रोका था। जब इससे भी काम नहीं बना, तो चलो विजय के लिए नए नियम बनाते हैं और उस पर स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (SOP) लागू करते हैं। उसे बाहर निकलकर लोगों से मिलने नहीं जाना चाहिए।'

'चुनाव के 30 दिन पहले तक इंतजार किया और फिर....'

थलपति विजय यहीं नहीं रुके और फिर बोले, 'जब उससे भी बात नहीं बनी, तो उन्होंने चुनाव से 30 दिन पहले तक इंतजार किया और मेरे करीबियों के बारे में अफवाहें फैलाईं। आप समझ रहे हैं ना, वह भी कारगर नहीं हुआ। चाहे आप मुझे कितनी भी तकलीफें और परेशानियां दें, आप मुझे जनता से अलग नहीं कर सकते।'

BJP और DMK पर भी लगाए थे आरोप

वहीं, इससे पहले विजय ने हाल ही DMK पर आरोप लगाया था कि वह 'दूसरी ताकतों' के साथ मिलकर उनके खिलाफ साजिश रच रही है। उन्हें डर है कि कहीं 'जन नायकन' आने वाले चुनावों में उनकी पार्टी के पक्ष में एक राजनीतिक हथियार न बन जाए। विजय ने कहा था कि डीएमके और बीजेपी में कोई फर्क नहीं है। दोनों उनके अलावा तमिलनाडु की जनता के खिलाफ भी साजिश रच रहे हैं।

पत्नी संगीता से तलाक और विवाद

थलपति विजय और संगीता की बात करें, तो उन्होंने साल 1999 में शादी की थी, और उनके दो बच्चे हैं। संगीता ने थलपति विजय के खिलाफ तलाक की अर्जी देते हुए उन पर अडल्ट्री का आरोप लगाया और कहा था कि इस बारे में उन्हें 2021 में पता चला था। संगीता ने साथ ही कोर्ट से अंतरिम राहत की मांग करते हुए पति के चेन्नई स्थित घर में रहने की अनुमति मांगी और कहा कि उनके पास भारत में रहने के लिए दूसरा कोई घर नहीं है।

'जन नायकन' की रिलीज पर विवाद

वहीं, 'जन नायकन' की बात करें, तो यह पहले 9 जनवरी को रिलीज होनी थी, पर सेंसर बोर्ड ने इसके कुछ सीन्स पर आपत्ति जताई और मेकर्स को उन्हें हटाने का निर्देश दिया। इसके बाद सेंसर बोर्ड और मेकर्स के बीच मामला बढ़ गया और कोर्ट तक पहुंच गया। तभी से 'जन नायकन' का सेंसर सर्टिफिकेट और रिलीज अटकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
 31 July 2026
'रामायणम्' से दर्शकों को बहुत उम्मीदें हैं, पर साथ ही मन में सवाल भी उठते रहे हैं कि राम के किरदार में रणबीर कपूर और सीता के किरदार में साई…
 31 July 2026
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की लंदन में हाल की एक आउटिंग सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। शाहरुख खान, गौरी खान, आर्यन, सुहाना खान और…
 31 July 2026
कई महीनों के इंतजार के बाद, नितेश तिवारी की 'रामायणम्' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर यह पौराणिक फिल्म कई अहम किरदारों…
 30 July 2026
'रामायणम्' के ट्रेलर का काफी लंबे समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था, और अब जब इसे 30 जुलाई को सुबह 4:15 बजे ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज किया…
 30 July 2026
'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है। हालांकि, इसे मिक्स्ड रिस्पॉन्स ही मिला है। जहां राम के किरदार में रणबीर कपूर पर लंकापति बनकर यश भारी पड़ गए…
Advt.