कांग्रेस ने सुशासन तिहार को बताया फजूलखर्ची:गजमती भानू बोलीं- यह आयोजन सरकारी नाकामियों पर पर्दा डालने का प्रयास

Updated on 29-04-2026 12:26 PM
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने इस कार्यक्रम को 'पूरी तरह विफल' बताया है।

गजमती भानू ने कहा कि यह आयोजन जनता की वास्तविक समस्याओं से ध्यान भटकाने और सरकारी नाकामियों पर पर्दा डालने का एक प्रयास मात्र है। उन्होंने इसे 'फजूलखर्ची' करार दिया।

गजमती ने पिछले साल आयोजित 'सुशासन तिहार' का भी हवाला दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौरान गांवों और कस्बों में लगाए गए शिविरों में आम लोगों की समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ, बल्कि केवल औपचारिकताएं पूरी की गईं।

मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं

उन्होंने बताया कि अनेक शिकायतें लंबित रहीं और अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण जनता को निराश होकर लौटना पड़ा। पिछली बार बिजली की कमी, पेयजल संकट, सड़क की खराब स्थिति और राशन वितरण में अनियमितताएं जैसे मुद्दे सामने आए थे, जिनका स्थायी समाधान नहीं हो सका।

भाजपा सरकार पर केवल प्रचार-प्रसार का आरोप

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केवल प्रचार-प्रसार पर ध्यान दे रही है, जबकि जमीनी स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था चरमराई हुई है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में सुशासन चाहती है, तो उसे पहले जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

जनता के बीच जाएगी कांग्रेस

गजमति भानू ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी और सरकार की विफलताओं को उजागर करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस बार भी जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया गया, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.