30 अप्रैल तक सभी अपूर्ण आवास पूर्ण करें : कलेक्टर

Updated on 10-04-2026 12:06 PM

बिलासपुर। जिले में संचालित आवास एवं मनरेगा कार्यों की प्रगति को लेकर कलेक्टर संजय कुमार अग्रवाल ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने 30 अप्रैल तक सभी अपूर्ण आवास पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।

कलेक्टर  संजय कुमार अग्रवाल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  संदीप कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभाकक्ष में विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, उपअभियंता, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, विकासखंड समन्वयक आवास तथा तकनीकी सहायक उपस्थित रहे। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, पीएम-जनमन योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अपूर्ण आवासों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। जिले में वित्तीय वर्ष 2024-26 के अंतर्गत स्वीकृत 71,508 आवासों में से 45,889 आवास पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 25,619 आवास प्रगतिरत हैं। कलेक्टर ने सभी तकनीकी सहायकों को 30 अप्रैल 2026 तक शेष आवासों को पूर्ण कराने का लक्ष्य दिया।

पीएम-जनमन योजना में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर ने जनपद पंचायत कोटा के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी और शीघ्र प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक आवास में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने हेतु हितग्राहियों को प्रेरित करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने मनरेगा अंतर्गत चल रहे कार्यों की विकासखंडवार एवं पंचायतवार समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी अपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए। प्लिंथ स्तर के आवासों एवं शेष निर्माणाधीन कार्यों में 90 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराकर कार्य पूर्ण करने को कहा गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.