कोविड वैक्सीन पेटेंट विवाद में उलझीं कंपनियां मॉडर्ना ने फाइजर और बायोएनटेक पर किया मुकदमा

Updated on 27-08-2022 05:31 PM

कोविड वैक्सीन पेटेंट को लेकर तीन दिग्गज कंपनियों में बड़े विवाद की खबर सामने आई है। मॉडर्ना इंक (Moderna Inc.) ने कहा कि वह फाइजर इंक और बायोएनटेक एसई पर मुकदमा कर रही है। दरअसल कोविड-19 वैक्सीन बनाने वाली कंपनी मॉडर्ना ने फाइजर पर और जर्मन दवा विनिर्माता बायोएनटेक पर अपने टीके बनाने के लिए उसकी टेक्नोलॉजी की नकल करने का आरोप लगाया है। इसी मुद्दे को लेकर कंपनी ने इन दोनों के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।

मॉडर्ना ने शुक्रवार को कहा कि फाइजर और बायोएनटेक का टीका कोमिरनटी उन पेटेंट का उल्लंघन करता है जिसके लिए मॉडर्ना ने कई साल आवेदन जमा किए थे। मॉडर्ना का कहना है कि उसने अपने एहतियाती टीके स्पाइकवैक्स की टेक्नोलॉजी को संरक्षित करते हुए आवेदन जमा किए थे जिसकी इन कंपनियों ने नकल कर ली। कंपनी ने अमेरिका की संघीय अदालत और जर्मनी की एक अदालत में मुकदमा दायर किया है। फाइजर की एक प्रवक्ता ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि कंपनी को मुकदमे की प्रति नहीं मिली है।

मॉडर्ना और फाइजर के कोरोना वायरस रोधी दो खुराक वाले टीकों में एमआरएनए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। मॉडर्ना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीफन बांसेल ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने इस तकनीक को इजाद किया था और इसके लिए अरबों डॉलर का निवेश किया। कंपनी ने कहा कि उसका मानना है कि प्रतिद्वंद्वी कंपनियों के टीके उन पेटेंट का उल्लंघन करते हैं जिनके लिए मॉडर्ना ने 2010 और 2016 के बीच आवेदन किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…
 24 April 2026
तेल अवीव: पूरी दुनिया की नजर इजरायल के ईरान और लेबनान के साथ तनाव पर बनी हुई है। वहीं, इन सबके बीच तेल अवीव हजारों किलोमीटर दूर भारत में एक ऑपरेशन…
Advt.