’कलेक्टर यादव ने निर्माणाधीन जिला अस्पताल और नर्सिंग कॉलेज का किया औचक निरीक्षण’

Updated on 09-09-2026 09:09 PM

कोरिया। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और आम नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने बुधवार को निर्माणाधीन जिला अस्पताल कंचनपुर एवं नवीन बीएससी नर्सिंग महाविद्यालय के लिए चयनित भवन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सीजीएमएससी के इंजीनियर एवं ठेकेदार से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य को पूरी गंभीरता के साथ गुणवत्ता के निर्धारित मापदंडों का पालन करते हुए शीघ्र पूर्ण किया जाए। कार्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

’निर्माण सामग्री और गुणवत्ता का लिया जायजा’ : 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही सामग्री, कार्य की गुणवत्ता एवं निर्माण के विभिन्न चरणों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा तकनीकी मानकों एवं निर्धारित गुणवत्ता का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल और बीएससी नर्सिंग महाविद्यालय जिले के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक अधोसंरचनाएं हैं। इनके निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने निर्माण एजेंसी को आवश्यक संसाधन एवं श्रमिक बढ़ाकर कार्य में अपेक्षित गति लाने के निर्देश दिए।

’समस्याओं का तत्काल करें निराकरण’ : 

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य की प्रगति की लगातार समीक्षा एवं निगरानी की जाए। निर्माण के दौरान आने वाली किसी भी तकनीकी अथवा प्रशासनिक समस्या का तत्काल निराकरण करते हुए कार्य को निर्बाध रूप से आगे बढ़ाया जाए।

उन्होंने कहा कि दोनों संस्थानों के निर्माण पूर्ण होने से जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ नर्सिंग शिक्षा के लिए बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध होगी। इसलिए संबंधित अधिकारी निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समय-सीमा दोनों पर विशेष ध्यान दें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.