कलेक्टर व्यास ने जल जीवन मिशन के 80 प्रतिशत से अधिक भुगतान वाले कार्यों की समीक्षा की

Updated on 29-07-2026 01:03 PM

जशपुरनगर। कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष के समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन अंतर्गत 80 प्रतिशत से अधिक भुगतान हो चुके कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। 

बैठक में अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी तथा जल जीवन मिशन अंतर्गत कार्य कर रहे विभिन्न एजेंसियों के ठेकेदार उपस्थित रहे। कलेक्टर व्यास ने कहा कि जल जीवन मिशन का मूल उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक घर तक व्यक्तिगत नल कनेक्शन के माध्यम से सुरक्षित, स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही वर्षा जल संचयन एवं भू-जल पुनर्भरण को भी समान रूप से प्राथमिकता देना है, ताकि भविष्य में जल स्रोतों की सतत उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस योजना की वास्तविक सफलता केवल निर्माण कार्य पूरा होने या भुगतान होने से नहीं, बल्कि हर घर तक स्वच्छ पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित होने से मानी जाएगी। यदि लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंचता, तो योजना का उद्देश्य अधूरा रह जाएगा। इसलिए सभी एजेंसियां गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें तथा जहां कार्य पूर्ण हो चुके हैं, वहां नियमित जलापूर्ति भी सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने अधिकारियों एवं ठेकेदारों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप हों। किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनावश्यक विलंब अथवा घटिया गुणवत्ता पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने जल संरक्षण को भी योजना का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक पेयजल बोरवेल के साथ रिचार्ज स्ट्रक्चर का निर्माण अनिवार्य रूप से  करें, ताकि वर्षा जल का अधिकतम संचयन हो सके, भू-जल स्तर में सुधार आए तथा भविष्य में पेयजल स्रोतों की स्थिरता बनी रहे। इसके साथ ही उन्होंने जल स्रोतों के संरक्षण एवं दीर्घकालिक जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सभी उपाय प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.