कलेक्टर उइके ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं, कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए

Updated on 24-06-2026 12:19 PM

गरियाबंद। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के नागरिकों ने अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आवेदन करने आये। इस दौरान जनदर्शन में आने वाले सभी लोगों की समस्या और उनके समाधान का निराकरण भी किया गया। आज जनदर्शन में कुल 45 ओवदन प्राप्त हुए। कलेक्टर बीएस उइके ने नागरिकों की समस्याओं को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ प्रखर चंद्राकर सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

जनदर्शन में ग्राम कोसमबुड़ा के श्यामलाल धु्रव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के द्वितीय किस्त की राशि दिलाने के लिए आवेदन सौपा। इस पर कलेक्टर  उइके ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अपने समक्ष बुलाकर उनकी द्वितीय किस्त की राशि दिलाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम रवेली के बलीराम निर्मलकर ने आर्थिक सहायता राशि दिलाने के लिए, ग्राम रजकट्ठी के सुंदरलाल ने ऋण पुस्तिका बनवाने के लिए, ग्राम खुटेरी के ढालूराम सेन ने पीएम आवास योजना की राशि दिलाने के लिए, राजिम की तारणी प्रजापति ने खेल प्रतियोगिता की तैयारी के लिए सहयोग राशि प्रदान करने के लिए, ग्राम नागाबुड़ा के लखन राम ने मुआवाजा राशि दिलवाने के लिए, ग्राम रावड़ के मुकेश साहू ने आर्थिक सहायता राशि दिलाने के लिए आवेदन सौंपे। इस पर कलेक्टर उइके ने अधिकारियों को सभी आवेदनों का गंभीरता पूर्वक निराकरण करने के निर्देश देते हुए पात्रतानुसार लाभांवित करने को कहा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.