कलेक्टर ने किया गौठानों का अवलोकन, आंगनबाड़ी केंद्र में देखी व्यवस्थाएं

Updated on 04-09-2022 06:00 PM

कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने आज आरंग विकासखंड के रानीसागर,चपरीद, समोदा, कुरूद, अमसेना और परसदा गांव   का दौरा कर जन समस्याओं और मांगो की जानकारी ली। डॉ भुरे ने आज आरंग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करने के साथ-साथ गाँवो के गौठान,आँगनबाड़ी केंद्र,हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर,शासकीय अनुसूचित जाति कन्या आश्रम शाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं एव संशाधनों का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियो से चर्चा कर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ग्रामीणों से ली और उनकी समस्याओं- मांगो के बारे में पूछा। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ डॉ. रवि मित्तल, सहायक कलेक्टर श्री जयंत नहाटा सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर डॉ भुरे ने आज आरंग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई में कमी पर गंभीर नाराजगी व्यक्त की।उन्होंने कहा कि बीमार लोगो के बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए सरकार द्वारा सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर एवं अन्य कर्मचारी इन सुविधाओं को मरीजों को उपलब्ध कराएं।अस्पताल में जैविक अपशिष्ट का सुरक्षित निपटान करें, ताकि कोई अन्य प्रभावित न हो।कलेक्टर ने अस्पताल में ओ पी डी के साथ प्रसव आदि की भी जानकारी ली और डॉक्टरों-नर्स और अन्य स्टाफ को बेहतर इलाज की सुविधा देने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्याप्त मात्रा में दवाई और अन्य उपकरण आदि भी अस्पताल में उपलब्ध रखने को कहा।इसी तरह उन्होंने कुरूद और अमसेना के स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त संशाधन उपलब्ध करने के निर्देश चिकित्सा अधिकारी को दिए।

उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बच्चों के लिए केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने सरपंच और महिला बाल विकास अधिकारी को आँगनवाडी के बच्चों को दिए जाने वाले रेडी टू ईट पोषक आहार का नियमित रूप से वितरण की बात कही।उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उसके स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देना है।आज उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चपरीद के निरीक्षण के दौरान कक्षा 12 वी के बच्चों को अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने के लिए प्रेरित किया।इसके साथ ही उन्होंने शाला के प्राचार्य को शिक्षा की गुणवत्ता में बेहतर सुधार लाने के लिए निर्देश दिए।इस दौरान उपस्थित विकासखंड शिक्षा अधिकारी को प्राचार्यों की एक निश्चित अंतराल में बैठक लेने के निर्देश भी दिए।

इसी तरह  कलेक्टर ने रानीसागर और परसदा गाँव के गौठान का  निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान में चल रही आजीविका गतिविधियों की जानकारी संचालक समिति से ली। कलेक्टर ने हितग्राही मूलक गतिविधियों को लगातार जारी रखने के निर्देश दिए, ताकि महिला समूहों को लगातार रोजगार मिले और उन्हें लगातार आय भी होती रहे। उन्होंने गौठान में गोबर ख?ीदी और वर्मी खाद उत्पादन की जानकारी भी ली।गौठान में बन चुके वर्मी खाद को यथाशीघ्र सहकारी समिति में भेजने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।जिससे इसका वितरण सुनिश्चित किया जा सके।गौठान में वर्मी टाँको का निरीक्षण किया और महिला समूहों की सदस्यों को खाद बनाने की निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने को कहा। समूह की सदस्यों ने बताया कि गौठान में बनाये जा रहे वर्मी कम्पोस्ट और बाड़ी से अच्छी आमदनी हो रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र कोतरी में पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन कार्यक्रम विगत दिवस किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई कार्यक्रम, पालक सम्मेलन, गोद भराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आधार पंजीयन…
 26 April 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला बाल संरक्षण इकाई को प्राप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत तुएगहन, थाना कोरर क्षेत्र में प्रस्तावित बाल विवाह पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई…
 26 April 2026
दुर्ग, कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिले भर में ’विश्व मलेरिया दिवस’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।…
 26 April 2026
दुर्ग, आगामी नेशनल लोक अदालत को अधिकतम सफल एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के…
 26 April 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर  ओंकार यादव ने सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतरई…
 26 April 2026
गरियाबंद। जिले में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर  बी.एस. उइके ने…
 26 April 2026
धमतरी। जिले के बीसीएस पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के दूसरे दिन आज उत्साह, रचनात्मकता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य…
 26 April 2026
धमतरी। जिले में आयोजित युवा फेस्ट में विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थाओं और विभागों द्वारा युवाओं को एक ही मंच पर ज्ञान, नवाचार और करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास किया…
 25 April 2026
राजनांदगांव। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम महरूम के आयुष्मान आरोग्य मंदिर-आयुष में प्रतिदिन योगाभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण योगाभ्यास में शामिल हो रहे है।  इसी क्रम…
Advt.