कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पताढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

Updated on 04-07-2026 01:08 PM

कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज पताढ़ी स्थित सामुदायिक  स्वास्थ्य  केंद्र का निरीक्षण कर  स्वास्थ्य  सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के विभिन्न कक्षों का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर  दुदावत ने स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ चिकित्सकों की संख्या, उपलब्ध बेडों की संख्या एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने पंजीयन शाखा, चिकित्सक कक्ष, ओपीडी, वैक्सीनेशन कक्ष, इमरजेंसी कक्ष, प्रसव कक्ष तथा जनऔषधि केंद्र का निरीक्षण कर दवाओं की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने मोतियाबिंद (कैटरेक्ट) के मामलों की संख्या की जानकारी भी प्राप्त की। इसके साथ ही इमरजेंसी कक्ष में उपलब्ध सुविधाओं एवं एनबीएसयू (न्यू बॉर्न स्टेबलाइजेशन यूनिट) में स्थापित न्यू बॉर्न बेबी वार्मर का भी निरीक्षण किया।

कलेक्टर श्री दुदावत महिला वार्ड एवं आईपीडी वार्डों में पहुंचे, जहां उन्होंने भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर उपचार, स्वास्थ्य सेवाओं तथा उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मरीजों को दिए जा रहे नाश्ते एवं भोजन की गुणवत्ता की जानकारी लेते हुए पौष्टिक एवं संतुलित आहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में पाई गई अव्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर श्री दुदावत ने संबंधित बीएमओ  दीपक राज को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सहायक कलेक्टर  ईशांत जायसवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  दिनेश कुमार नाग, एसडीएम  सरोज महिलांगे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  एस.एन. केसरी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.