मुख्यमंत्री ने भिलाई में सेफ ड्रिंकिंग वॉटर क्लीनिक का लोकार्पण किया

Updated on 29-08-2022 04:55 PM
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के भिलाई में सेफ ड्रिंकिंग वाटर क्लीनिक का लोकार्पण किया। वॉटर क्लीनिक के माध्यम से भिलाई की 10 हजार की आबादी को आर ओ युक्त वाटर की सुविधा मिल सकेगी। इस क्लीनिक की क्षमता 25000 लीटर प्रतिदिन की है और प्रत्येक घंटे 5000 लीटर वाटर फिल्टर किया जा सकता है। इसके लिए रिवर्स आॅस्मोसिस टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाएगा। टीडीएस को मेंटेन करने के लिए हाईटेक टेक्नोलॉजी का भी उपयोग होगा। जो व्यर्थ का पानी होगा वह गार्डन में यूज हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शुद्ध पेयजल लोगों की बुनियादी आवश्यकता है। इस संबंध में नगरीय क्षेत्रों में सतत इंफ्रास्ट्रक्चर खड़े किए जा रहे हैं और इस दिशा में सेफ ड्रिंकिंग वॉटर क्लीनिक जैसी पहल महत्वपूर्ण साबित होगी। उल्लेखनीय है कि इसका संचालन भारत सेवाश्रम संघ के द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान विधायक श्री देवेंद्र यादव ने प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से मुख्यमंत्री को जानकारी दी। इस अवसर पर महापौर श्री नीरज पाल सहित अन्य अतिथिगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र कोतरी में पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन कार्यक्रम विगत दिवस किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई कार्यक्रम, पालक सम्मेलन, गोद भराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आधार पंजीयन…
 26 April 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला बाल संरक्षण इकाई को प्राप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत तुएगहन, थाना कोरर क्षेत्र में प्रस्तावित बाल विवाह पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई…
 26 April 2026
दुर्ग, कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिले भर में ’विश्व मलेरिया दिवस’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।…
 26 April 2026
दुर्ग, आगामी नेशनल लोक अदालत को अधिकतम सफल एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के…
 26 April 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर  ओंकार यादव ने सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतरई…
 26 April 2026
गरियाबंद। जिले में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर  बी.एस. उइके ने…
 26 April 2026
धमतरी। जिले के बीसीएस पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के दूसरे दिन आज उत्साह, रचनात्मकता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य…
 26 April 2026
धमतरी। जिले में आयोजित युवा फेस्ट में विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थाओं और विभागों द्वारा युवाओं को एक ही मंच पर ज्ञान, नवाचार और करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास किया…
 25 April 2026
राजनांदगांव। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम महरूम के आयुष्मान आरोग्य मंदिर-आयुष में प्रतिदिन योगाभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण योगाभ्यास में शामिल हो रहे है।  इसी क्रम…
Advt.