चमत्कारी पानी से इलाज का दावा, धर्मांतरण की कोशिश

Updated on 12-06-2026 12:23 PM
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में घर पर चंगाई सभा का आयोजन किया गया था। इसकी सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के लोग घर पहुंचे। संगठन ने आरोप लगाया कि इस सभा में आसपास के लोगों को इलाज के नाम पर बुलाया गया था।

वहां लोगों को चमत्कारी पानी पिलाकर बीमारियों के ठीक होने की बात कही जा रही थी। साथ ही ईसा मसीह और बाइबल से जुड़ी किताबें भी बांटी जा रही थीं और ईसाई धर्म का प्रचार किया जा रहा था।

इस दौरान हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक बातें कही गई। पास्टर ने लोगों से यह कहा कि तुम्हारे शिव, विष्णु और ब्रह्मा कुछ नहीं कर सकते, जबकि ईसा मसीह का दिया हुआ दो घूंट पानी पीने से सभी बीमारियां ठीक हो सकती हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है।

हिंदू संगठन ने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद FIR दर्ज कर जांच शुरू की। पास्टर समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम उदयबंद का है।

अब जानिए पूरा मामला

दरअसल, गुरुवार सुबह ग्राम उदयबंद के गुड़ीपारा इलाके के पास रहने वाले बद्रीनाथ बरेठ के घर में चंगाई सभा आयोजित की गई थी। सभा में गांव की महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। इसकी जानकारी हिंदू जागरण मंच के सतीश सोनी को मिली। इसके बाद सतीश सोनी हिंदू संगठन के कार्यकर्ता के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घर में लोगों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया।

शिकायतकर्ता सतीश सोनी ने पुलिस को बताया कि उन्हें अपने एक परिचित से सभा की जानकारी मिली थी। सभा में आसपास के लोगों को इलाज के नाम पर बुलाया गया था। वहां लोगों को चमत्कारी पानी पिलाकर बीमारियों के ठीक होने की बात कही जा रही थी। साथ ही ईसा मसीह और बाइबल से जुड़ी किताबें भी बांटी जा रही थीं और ईसाई धर्म का प्रचार किया जा रहा था।

हिंदू देवी-देवताओं पर की आपत्तिजनक बातें

आरोप यह भी है कि इस दौरान हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक बातें कही गई। पास्टर ने लोगों से यह कहा कि तुम्हारे शिव, विष्णु और ब्रह्मा कुछ नहीं कर सकते, जबकि ईसा मसीह का दिया हुआ दो घूंट पानी पीने से सभी बीमारियां ठीक हो सकती हैं।

इसके बाद सतीश सोनी और उनके साथियों ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर किया।

पास्टर और मकान मालिक गिरफ्तार

पुलिस कार्रवाई करते हुए मकान मालिक बद्रीनाथ बरेठ (40) और पास्टर रथराम महिलांगे (38) को गिरफ्तार किया। शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 299 एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर धार्मिक साहित्य जब्त किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.