दावा-किम जोंग ने 13 साल की बेटी को उत्तराधिकारी चुना

Updated on 13-02-2026 12:53 PM
सिओल, उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अपनी 13 साल की बेटी किम जू ऐ को अपना उत्तराधिकारी चुन लिया है। दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने गुरुवार को सांसदों को दी गई जानकारी में यह दावा किया।

दक्षिण कोरिया की नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस (NIS) ने कहा कि किम जू ऐ की लगातार बढ़ती सार्वजनिक मौजूदगी को देखते हुए यह आकलन किया गया है। NIS ने कहा कि उसने “कई परिस्थितियों” को ध्यान में रखते हुए यह निष्कर्ष निकाला है। इनमें आधिकारिक कार्यक्रमों में किम जू ऐ की प्रमुख उपस्थिति भी शामिल है।

हाल के महीनों में जू ऐ कई बड़े कार्यक्रमों में अपने पिता के साथ नजर आई हैं। सितंबर में बीजिंग दौरे के दौरान भी वह किम जोंग उन के साथ दिखी थीं। यह उनका पहला विदेशी दौरा था, जिसकी जानकारी सामने आई।

NIS पार्टी सम्मेलन पर नजर रखेगी

NIS ने यह भी कहा है कि वह इस बात पर नजर रखेगी कि क्या जू ऐ इस महीने होने वाली पार्टी सम्मेलन में शामिल होती हैं। यह उत्तर कोरिया का सबसे बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम है, जो हर पांच साल में एक बार होता है।

इसी पार्टी सम्मेलन में प्योंगयांग अगले पांच साल के लिए अपनी प्राथमिकताओं जैसे- विदेश नीति, युद्ध की तैयारी और परमाणु कार्यक्रम पर विस्तार से जानकारी दे सकता है।

ली ने कहा- उत्तराधिकारी के तौर पर नामित कर दिया गया है

दक्षिण कोरिया के सांसद ली सोंग-क्वेन ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा कि NIS पहले जू ऐ को “उत्तराधिकारी बनने की ट्रेनिंग ले रही” बता चुकी है। अब एजेंसी का मानना है कि वह “औपचारिक तौर पर उत्तराधिकारी घोषित” किए जाने के चरण में पहुंच गई हैं।

ली ने कहा, “किम जू ऐ कई बड़े कार्यक्रमों में अपने पिता के साथ दिखी हैं। वह कोरियाई पीपुल्स आर्मी की स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुईं और कुमसुसान पैलेस ऑफ द सन भी गईं। कुछ सरकारी नीतियों पर उनकी राय सामने आने के संकेत भी मिले हैं। इन सब बातों को देखते हुए NIS मानती है कि अब उन्हें उत्तराधिकारी के तौर पर नामित कर दिया गया है।”

बेटी को उत्तराधिकारी बनाने का संकेत दे रहे थे किम जोंग

किम जू ऐ की चीन यात्रा ने सवाल खड़े किए थे कि क्या किम अपनी बेटी को भविष्य के उत्तराधिकारी के तौर पर तैयार कर रहे हैं। एक्सपर्ट्स का भी मानना था कि जू को को चीन ले जाना उनकी बढ़ती हैसियत का संकेत है।

बीजिंग रेलवे स्टेशन पर उन्हें अपने पिता के साथ खड़ा देखकर यह साफ हो गया था कि विदेश में भी उन्हें उत्तर कोरिया का नंबर 2 माना जा रहा है। इस तरह किम जोंग-उन दुनिया को संदेश दिया था कि जू ऐ उनकी उत्तराधिकारी बनेंगी।

2022 में पहली बार सामने आई थीं किम जोंग की बेटी

किम जोंग उन अपने परिवार को काफी गोपनियता रखते हैं। इस वजह से उनके परिवार के बारे में काफी कम जानकारी उपलब्ध है। किम जू पहली बार 2022 सार्वजनिक तौर पर सामने आई थी, जब उन्होंने अपने पिता के साथ एक बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) लॉन्च देखा था।

2023 में भी वे कई सैन्य कार्यक्रमों में नजर आई थीं। किम जू अपने घर पर ही पढ़ाई करती हैं और उन्हें घुड़सवारी, तैराकी और स्कीइंग का शौक है।

2012 तक पत्नी को छुपा कर रखा था

शादी के कुछ समय बाद तक किम जोंग ने अपनी पत्नी री सोल जू को भी गुप्त रखा गया था। वो 2012 में पहली बार एक सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आई थीं।

दक्षिण कोरिया की मीडिया के मुताबिक दोनों की शादी 2009 में हुई थी। 2012 में खबरें सामने आई थीं कि किम जोंग उन की पत्नी री सोल जू प्रेग्नेंट हैं।

उनकी एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें उन्होंने स्कर्ट पहनी थी। मीडिया का कहना था कि वो अपना बेबी बंप छिपा रही हैं।

हालांकि किम और उनकी पत्नी समेत सरकार के किसी भी अधिकारियों ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया था।

किम के तीन बच्चे हैं, किम जू सबसे चर्चित

नॉर्थ कोरिया में विदेशी मीडिया पूरी तरह बैन है। लिहाजा, यहां की खबरें बहुत कम बाहरी दुनिया तक पहुंच पाती हैं।

2013 में ब्रिटिश अखबार 'द गार्डियन' के मुताबिक, पूर्व बास्केटबॉल स्टार डेनिस रोडमैन ने बताया था कि किम जोंग उन को बेटी हुई है, जिसका नाम उन्होंने किम जू ऐ रखा है।

डेनिस ने कहा था- मैंने किम जोंग और उनकी पत्नी री सोल जू के साथ वक्त बिताया है। किम एक अच्छे पिता हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किम जोंग के तीन बच्चे हैं, जिनमें किम जू आए सबसे ज्यादा चर्चा में रहती हैं। उनके एक बड़े बेटे और एक छोटे बच्चे (लड़का या लड़की, यह स्पष्ट नहीं) के बारे में भी जानकारी है, लेकिन वे सार्वजनिक रूप से नहीं दिखे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में है। अपने मंत्रियों पर आरोपों को लेकर घिरे बालेन शाह अब एक नए विवाद में फंस गए…
 28 April 2026
त्रिपोली: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ऑयल इंडिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। ऑयल इंडिया के लिए लीबिया से अच्छी खबर आई है, जहां उसे तेल…
 28 April 2026
न्यूयॉर्क: रूस ने बहुत बड़ी घोषणा करते हुए होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के अधिकार का समर्थन कर दिया है। ये अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ साथ भारत और चीन के…
 28 April 2026
बिश्केक: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान आतंकवाद को लेकर चीन और पाकिस्तान को एक साथ नसीहत दी है। किर्गिस्तान के बिश्केक में…
 28 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने माना है कि यूएस मिलिट्री के पास अभी हाइपरसोनिक हथियारों या रूस और चीन जैसे दुश्मनों के पास मौजूद एडवांस्ड क्रूज…
 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
 27 April 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
Advt.