क्वीन एलिजाबेथ-II के निधन के बाद चार्ल्स ब्रिटेन के नए राजा बने

Updated on 09-09-2022 05:49 PM
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 साल की उम्र में निधन हो गया है. वे कुछ समय से बीमार चल रही थीं और डॉक्टरों की निगरानी में थीं. देर रात उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. अब एलिजाबेथ द्वितीय के जाने के बाद उनके बड़े बेटे चार्ल्स ब्रिटेन के राजा बन जाते हैं.

चार्ल्स ब्रिटेन के नए राजा बने

73 साल के चार्ल्स ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूजीलैंड सहित 14 अन्य क्षेत्रों के भी प्रमुख बन गए हैं. शाही परिवार के नियमों के मुताबिक चार्ल्स को ही एलिजाबेथ द्वितीय के जाने के बाद बागडोर संभालनी थी. जानकारी के लिए बता दें कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने मात्र 25 साल की उम्र में सत्ता संभाल ली थी. उनके पिता King George VI के निधन के बाद ही एलिजाबेथ महारानी बना दी गई थीं. 70 सालों तक उन्होंने शासन किया और कई प्रधानमंत्री बनते-गिरते देखे.

किन नियमों का होगा पालन?

वैसे अब महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का युग तो समाप्त हो गया है, लेकिन उनके बड़े बेटे चार्ल्स के सिर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है. नियमों के मुताबिक एलिजाबेथ के निधन के तुरंत बाद ही चार्ल्स को नया राजा घोषित कर दिया गया है. लंदन के St James's Palace में वरिष्ठ सांसदों, सिविल सर्वेंट्स, मेयर के बीच औपचारिक तौर पर चार्ल्स को राजा बना दिया जाएगा.

क्या राजा बनने पर चार्ल्स अपना नाम बदलेंगे?

यहां ये समझना भी जरूरी है कि चार्ल्स के पास अपना नाम बदलने का एक मौका रहने वाला है. असल में ब्रिटेन के शाही परिवार में ये नियम सालों से चलता आ रहा है. उदाहरण के लिए George VI का पूरा नाम Alber George VI था, लेकिन उन्होंने राजा बनने के बाद सिर्फ George VI रखा. इसी तरह अब ये चार्ल्स के ऊपर है अगर उन्हें अपना नाम King Charles III रखना है या फिर कुछ और.

चार्ल्स की पत्नी भी महारानी बन जाएंगी?

वैसे ब्रिटेन के शाही परिवार का एक और नियम काफी जरूरी है. उस नियम के मुताबिक एक महाराजा की पत्नी स्वतः ही महारानी बन जाती हैं. उनके पास कोई संविधानिक अधिकार नहीं होता लेकिन पिछले 1000 सालों से ये परंपरा का पालन किया जा रहा है. इसी वजह से अब क्योंकि चार्ल्स राजा बन गए हैं, ऐसे में उनकी पत्नी कमिला महारानी के पद पर आसीन हो गई हैं. कई साल पहले बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में चार्ल्स ने कहा था कि जब वे ब्रिटेन के राजा बनेंगे तब कमिला 'प्रिंसेस कॉनसर्ट' के तौर पर रहेंगी.

इस साल अपनी प्लेटिनम जुबली पर एलिजाबेथ द्वितीय ने भी ये इच्छा जाहिर की थी कि जब चार्ल्स राजा बनेंगे तो कैमिला रानी बनेंगी. उन्होंने उम्मीद जताई थी कि हर कोई कैमिला का भी समर्थन करेगा. अब जब एलिजाबेथ का निधन हो गया है और चार्ल्स राजा बन गए हैं, ऐसे में कैमिला भी रानी बन गई हैं.

चार्ल्स का गाड़ियों वाला खास शौक

वैसे राजा बने चार्ल्स के शौक हमेशा से सुर्खियों में रहे हैं. उन्हें गाड़ियों का काफी शौक है, उनके पास एक बेहतरीन कलेक्शन भी है. बड़ी बात ये है कि वे एक पर्यावरण प्रेमी भी हैं, ऐसे में उनकी जो एस्टन मार्टिन कार है वो पेट्रोल या डीजल से नहीं बल्कि वाइन से चलती है. एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग के दौरान चार्ल्स ने ये भी खुलासा किया था कि उनकी शाही ट्रेन भी कुकिंग ऑयल से चलती है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…
 24 April 2026
तेल अवीव: पूरी दुनिया की नजर इजरायल के ईरान और लेबनान के साथ तनाव पर बनी हुई है। वहीं, इन सबके बीच तेल अवीव हजारों किलोमीटर दूर भारत में एक ऑपरेशन…
Advt.