कोहली की फॉर्म पर बोले चहल:जब वे 15-20 रन बनाकर खेल रहे होते हैं तो कोई बॉलर ओवर नहीं डालना चाहता

Updated on 20-08-2022 05:51 PM

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कहा है कि टीम इंडिया में कोहली का शतक बस नहीं है जो मायने रखता है। उन्होंने कई अहम योगदान दिए हैं।

पूर्व कप्तान विराट कोहली के फॉर्म पर चहल ने कहा- 'दिक्कत यह है कि हम केवल उनके शतक के बारे में सोचते हैं। हम उनके 60-70 के योगदान के बारे में नहीं सोचते हैं।'

कोहली ने पिछले 1001 दिनों से शतक नहीं जमाया है। हालांकि, विराट ने इस दौरान कई अर्धशतक जमाए हैं। ऐसे में उनकी आलोचना हो रही है और टीम इंडिया के खिलाड़ी उनका बचाव कर रहे हैं।

चहल ने एक यूट्यूब चैनल से बात करते हुए कहा है कि जब वे 15-20 रन बनाकर खेल रहे होते हैं तो कोई बॉलर ओवर नहीं डालना चाहता है।

32 साल के स्पिनर ने कहा है कि यदि कोई खिलाड़ी टी-20 में 50+ का एवरेज रखता है और 2 टी-20 वर्ल्ड कप में मैन ऑफ द टूर्नामेंट है। जिसने सभी फॉर्मेट में मिलाकर 70 शतक जामाए हैं। आपको उनका एवरेज देखना चाहिए।

कप्तान बदले पर रोल नहीं बदला
चहल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की कप्तानी पर कहा कि टीम में मेरे रोल में कोई बदलाव नहीं आया है। दोनों ही मुझे विकेट टेकर बॉलर के रूप में यूज करते हैं।

मेरे लिए वे सभी बराबर हैं। एक बॉलर के तौर पर मुझे स्वतंत्रता रहती है। मैं क्या करना चाहता हूं वे हमेशा इस बात को महत्व देते हैं।

जिम्बाब्वे दौरे से आराम पर हैं चहल
चहल इस समय आराम पर हैं। चयनकर्ताओं ने लोड मैनेजमेंट के तहत टीम के सीनियर खिलाड़ियों को जिम्बाब्वे दौरे से आराम दिया है। वे अब एशिया कप में खेलते नजर आ सकते हैं। एशिया कप में भारतीय टीम पहला मुकाबला 28 अगस्त को पाकिस्तान से खेलेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.