11 दिन बाद खुला CG-आंध्र-तेलंगाना मार्ग:गोदावरी-शबरी का जलस्तर हुआ कम

Updated on 20-08-2022 07:21 PM
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के कुछ जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है। मगर कई जिलों में बारिश फिलहाल थमी हुई है। अच्छी बात यह है कि गोदावरी शबरी नदी का जलस्तर भी अब कम हो रहा है। जिससे 11 दिनों तक बंद रहा नेशनल हाईवे 30 अब खुल गया है। सुकमा जिले के कोंटा के रास्ते छ्त्तीसगढ़ को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से जोड़ने वाली नेशनल हाईवे से शनिवार को आवाजाही शुरू हो गई हैं। बाढ़ के पानी में फंसे वाहन चालकों को अब राहत मिली है।दरअसल, तेलंगाना के भद्राचलम में गोदावरी नदी में बढ़े जल स्तर की वजह से शबरी नदी में बैक वाटर की समस्या बनी थी। इसी वजह से कोंटा से लगे आंध्र प्रदेश के वीरापुरम में NH-30 जलमग्न हो गई थी। सड़क पर लगभग 6 फीट पानी चढ़ गया था। जिससे कोंटा के रास्ते छत्तीसगढ़ का आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से संपर्क टूट गया था। 11 दिनों तक सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इनमें ट्रक की संख्या अधिक थी। ट्रक चालकों की मानें तो उन्हें 11 दिन तक काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। कोंटा के रास्ते छ्त्तीसगढ़ को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से जोड़ने वाला यह मार्ग व्यापार का भी प्रमुख मार्ग है, जो 11 दिन बाद खुला है।शुक्रवार तक गोदावरी नदी का जल स्तर खतरे के निशान यानी 53 फीट को भी पार हो गया था। जिससे शबरी नदी में बैक वाटर की समस्या बनी हुई थी। दो महीने में यह दूसरी बार था कि गोदावरी नदी के उफान पर होने की वजह से शबरी में बाढ़ की स्थिति बनी थी। इससे पहले जुलाई महीने में 8 दिनों तक NH-30 बंद रहा था। इस बार शबरी का जलस्तर पहले खतरे के निशान 13.800 मीटर तक बढ़ गया था। हालांकि, शनिवार की सुबह तक धीरे-धीरे बारिश का पानी कम होने लगा।बस्तर में शनिवार की दोपहर तक दंतेवाड़ा, जगदलपुर समेत कुछ जिलों में बदली छाई रही। कोंडागांव और नारायणपुर जिले में रुक-रुक कर रिमझिम बारिश हो रही है। इधर दंतेवाड़ा के कटेकल्याण में डुमाम नदी के उफान पर होने से 30 से ज्यादा ग्रामीणों की 50 एकड़ फसल का नुकसान हो गया है। 12 से ज्यादा मकान भी ढह गए हैं। ग्रामीणों ने मुआवजा के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है।
खबरें और भी हैं...

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
बिलासपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान कोटा विकासखंड के शिवतराई पहुंचकर बैगा और बिरहोर जनजाति के लोगों से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने उनकी जीवनशैली, पारंपरिक संस्कृति…
 06 March 2026
सुकमा। कलेक्टर अमित कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर अमित कुमार ने स्पष्ट निर्देश…
 06 March 2026
जशपुरनगर। वनमण्डल में अग्नि सुरक्षा हेतु जन-जागरूकता अभियान संचालित जशपुर वनमण्डल अन्तर्गत समस्त वन परिक्षेत्रों में फायर सीजन को दृष्टिगत रखते हुए व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान…
 06 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार की ’महतारी वंदन योजना’ महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह योजना महिलाओं की रोजमर्रा…
 06 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के दूरस्थ गांवों में अब गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है। दिन चढ़ते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर महसूस होने लगता है। ऐसे मौसम…
 06 March 2026
जशपुर। जिले में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करडेगा से कुनकुरी की ओर आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक बच्चे समेत…
 06 March 2026
दंतेवाड़ा, जिले के राशन कार्डधारियों को माह मार्च 2026 में 02 माह (फरवरी एवं मार्च) का राशन एकमुश्त वितरण किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार जिले के ऐसे राशन कार्डधारी जिन्हें माह…
 06 March 2026
बालोद। जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के खेरुद गांव में शुक्रवार देर रात एक किसान के बाड़े में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर वहां खड़े तीन ट्रैक्टर…
 06 March 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड अंतर्गत ग्राम गोडा अंबा के पास हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना में लोगों के…
Advt.