एआर रहमान के नाम हुई कैनेडियन स्ट्रीट:पोस्ट शेयर कर बोले- मैं और इंस्पायर हो गया हूं

Updated on 30-08-2022 05:55 PM

म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान को हाल ही में कनाडा सरकार द्वारा सम्मानित किया गया है। रहमान ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की है। अपने पोस्ट में रहमान ने बताया कि कनाडा कि एक स्ट्रीट को उनका नाम दिया गया है। इसके साथ ही सिंगर ने पोस्ट के जरिए कैनेडा के मेयर और वहां के लोगों को अपना आभार भी व्यक्त किया।

रहमान ने लोगों को कहा धन्यवाद

रहमान ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मैनें अपनी जिंदगी में कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा। मैं इसके लिए मार्खम शहर के मेयर फ्रैंक स्कारपिट्टी और वहां के लोगों को धन्यवाद करता हूं। मेरे नाम का मतलब ही मर्शी है, तो ये नाम कनाडा के लोगों पर शांति और खुशी लाएगा। मैं इंडिया के लोगों को उनके प्यार के लिए और मेरे साथ काम करने वाले उन सभी क्रिएटिव लोगों का शुक्रिया करता हूं, जिन्होंने मुझे आगे बढ़ने के लिए इंस्पायर किया है।'

इससे मैं और इंस्पायर हो गया हूं

रहमान ने आगे लिखा, 'हिंदी सिनेमा को बनाने में बहुत से लेजेंड्स ने अपना योगदान दिया है। मैं बस इस महासागर में एक छोटी सी बूंद हूं। इससे मैं और इंस्पायर हो गया हूं। अब थकना नहीं है, न ही रुकना है और अगर कभी थका तो ये मुझे याद दिलाएगा कि अभी और भी बहुत कुछ करना है और लोगों से जुड़ना है।'

'पोन्नियिन सेलवन' के लिए रहमान ने किया है म्यूजिक कंपोज

रहमान ने 1990 में अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन सिंगर को फेम तमिल फिल्म 'रोजा' के म्यूजिक ने दिलाया था। रहमान ने इंडस्ट्री में 'जय हो' और 'मां तुझे सलाम' जैसे कई हिट सॉन्ग्स दिए हैं। रहमान ने मणि रत्नम की अपकमिंग फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' और हिंदी फिल्म 'पिप्पा' में भी म्यूजिक कंपोज किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
 06 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस का…
 06 March 2026
साउथ फिल्मों 'लेडी सुपरस्टार' कही जाने वालीं नयनतारा ने चेन्नई में करोड़ों का डुप्लेक्स खरीदा है, जिसकी चर्चा हो रही है। यह डुप्लेक्स उन्होंने चेन्नई के पोएस गार्डन एरिया में…
 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…
 05 March 2026
'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अविका गौर हाल ही पति मिलिंद चंदवानी के साथ पपाराजी को पोज दे रही थीं, पर इस दौरान अचानक ही उनकी…
Advt.