बंगाल चुनाव ड्यूटी से लौटे CAF जवान ने लगाई फांसी

Updated on 11-05-2026 06:11 PM
धमतरी, धमतरी के सपना पिंक सिटी रोड स्थित किराए के मकान में छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (CAF) जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक जागेश्वर प्रसाद ठाकुर (37) CAF की 10वीं बटालियन की F कंपनी में सूरजपुर में पदस्थ था। अभी उसकी ड्यूटी रायपुर के सिविल लाइन क्षेत्र में लगी हुई थी।

बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल चुनाव ड्यूटी से लौटने के बाद वह 5 दिनों के ब्रेक रेस्ट पर घर आया हुआ था। इस दौरान शराब पीने को लेकर पत्नी से झगड़ा हुआ। पत्नी नाराज होकर रिश्तेदार के घर चली गई थी। इसकी सूचना पत्नी ने देवर को दी थी।

जवान का भाई जब घर पहुंचा तो जवान फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बंगाल चुनाव ड्यूटी के बाद ब्रेक में पंहुचा था घर

जागेश्वर 24 मार्च को रायपुर से पश्चिम बंगाल चुनाव ड्यूटी पर गए थे और 2 मई को शाम 4 बजे वापस लौटे थे। उन्हें 5 दिन का ब्रेक मिला था, जिसके बाद वह धमतरी स्थित अपने किराए के मकान में आए थे। जागेश्वर पिछले 7-8 सालों से धमतरी में रह रहे थे और मूल रूप से भटगांव थाना क्षेत्र के रनचीराई के निवासी थे।

जानकारी के मुताबिक जवान नशे का आदी था, वो रोज ही शराब पीया करता था। जिसे लेकर पत्नी के साथ उसका विवाद होता रहता था। 9 मई को भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

इस विवाद के बाद देर शाम जवान की पत्नी अपनी रिश्तेदार के घर चली गई। देवर ललित को उसने 9 मई की ही रात कॉल कर के सारी बात बताई। पत्नी ने कहा कि वह बच्चों के साथ पास के ही गांव में अपने परिजन के घर आ गई है।

घर का दरवाजा अंदर से बंद था

अगले दिन ललित भाई से मिलने लगभग 4 बजे धमतरी के पिंक सिटी पहुंचा तो पाया की घर का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने बहुत कोशिश की पर किसी ने दरवाजा नहीं खोला। उसने भाभी को इसकी जानकारी दी।

भाभी ने पीछे के दरवाजे को तोड़कर कमरे में जाने को कहा। ललित जब वहां पंहुचा तो देखा कि भाई जागेश्वर ठाकुर ने पंखे के हुक से गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद ललित ने पुलिस को सूचित किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.