11.66 करोड़ की लागत से बना कुंदला नाला में पुल:बारिश में नहीं कटेगा इलाका, वन मंत्री ने किया लोकापर्ण

Updated on 11-07-2026 12:29 PM
जगदलपुर, नारायणपुर जिले के विकास को नई गति देते हुए ग्राम पंचायत कुंदला क्षेत्र में सोनपुर–नारायणपुर–मरोड़ा मार्ग पर बासिंग बहार एवं कुमहला नाला के ऊपर निर्मित उच्च स्तरीय पुल का शुक्रवार को लोकार्पण किया गया। लगभग 11.66 करोड़ रुपए की लागत से बने इस पुल का लोकार्पण प्रदेश के वन मंत्री मंत्री केदार कश्यप ने किया है।

लोकार्पण कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पुल के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को विशेष रूप से बारिश के मौसम में बड़ी राहत मिलेगी। अब ग्रामीणों को नाला पार करने में होने वाली परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा और आवागमन अधिक सुरक्षित एवं सुगम हो सकेगा। इस उच्च स्तरीय पुल के शुरू होने से नारायणपुर, मरोड़ा और आसपास के गांवों के बीच संपर्क बेहतर होगा। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और कृषि उपज के परिवहन में भी सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों ने पुल निर्माण के लिए शासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास और आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा देने का काम करेगी। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश में आवागमन बाधित होने की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी, लेकिन अब पुल के चालू होने से सालभर निर्बाध आवाजाही संभव हो सकेगी। इससे जनजीवन के साथ-साथ विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.