इस तारीख को केवल 75 रुपये में सिनेमाघरों में देख पाएंगे ब्रह्मास्त्र!

Updated on 09-09-2022 06:03 PM

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र को दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के टिकट को लेकर भी चर्चे हैं कि दिल्ली में इसका सबसे महंगा टिकट 2100 रुपये में बिका। वैसे अगर आप किसी मल्टीप्लेक्स में जाकर फिल्म देखना चाहते हैं तो कम से कम आपको 200 से 300 रुपये प्रति टिकट खर्च करने पड़ते हैं। ऐसे में अगर आप परिवार के साथ सिनेमाघर में जाकर फिल्म देखने का प्लान बनाते हैं तो आपको 800 से 1200 तक खर्च करने पड़ेंगे। इन सबके बीच आपके लिए एक खुशखबरी है। राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के मौके पर थियेटर में फिल्म देखने के लिए केवल 75 रुपये देने होंगे। जी हां, मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (MAI) ने फैसला लिया है कि देशभर के सभी सिनेमाहॉल में 16 सितंबर को केवल 75 रुपये में टिकट मिलेगा।

क्यों लिया गया फैसला


दरअसल, अमेरिका में 3 सितंबर को राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के मौके पर टिकट के दाम घटाकर केवल 3 डॉलर (239 डॉलर लगभग) कर दिया गया है। अमेरिका में आमतौर पर टिकट के दाम 9 डॉलर के करीब होते हैं। MAI ने 16 सितंबर को राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के मौके पर देशभर में 75 रुपये में टिकट देने का फैसला किया है। पीवीआर, आईनॉक्स, सिनेपोलिस, कार्निवल, मिराज और सिटी प्राइड, एशियन, मुक्ता ए2, मूवीटाइम, वेव, एम2के और डिलाइट सहित देशभर में करीब चार हजार स्क्रीन्स हैं। जहां 16 सितंबर को 75 रुपये में मूवी टिकट की बिक्री की जाएगी।

कोरोना काल के बाद दर्शकों को निमंत्रण


MAI ने एक बयान जारी कर कहा, ‘राष्ट्रीय सिनेमा दिवस सभी उम्र के दर्शकों को फिल्म के जरिए एक साथ लाएगा। यह सिनेमाघरों के फिर से खुलने का सेलिब्रेशन भी है और दर्शकों को शुक्रिया कहने का जरिया है। यह उन सभी को फिल्म देखने का निमंत्रण है जिन्होंने अभी तक अपने नजदीकी सिनेमाघरों में वापसी नहीं की है।‘ बता दें कि कोरोना काल में थियेटर लंबे समय तक बंद रहे थे। जिससे सिनेमाघर मालिकों को काफी नुकसान उठाना पड़ा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
Advt.