बोल्ट-साउदी की घातक गेंदबाजी:न्यूजीलैंड ने 50 रनों से जीता वर्षा बाधित मैच

Updated on 20-08-2022 05:57 PM

तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट-टिम साउदी की घातक गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज पर 50 रनों की जीत हासिल की है। इस जीत से कीवी टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। वेस्टइंडीज ने पहला वनडे 5 विकेट से जीता था। अब निर्णायक मुकाबला 21 अगस्त को खेला जाएगा।

ब्रिजटाउन में इस वर्षा बाधित मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबानों के सामने 213 रनों का लक्ष्य रखा। इस स्कोर के सामने विंडीज की पूरी टीम 161 रन ही बना सकी। उसके 6 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। जबकि 3 खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए। ट्रेट बोल्ट ने इस दौरान तीन तो टिम साउदी ने 4 विकेट लिए।

फिन एलन ने खेली दमदार पारी

मैन ऑफ द मैच फिन एलन ने 96 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन चोट के चलते बाहर हुए। ऐसे में टॉम लॉथम ने कमान संभाली। वेस्टइंडीज ने गेंदबाजी चुनी। कैरेबियन गेंदबाजों ने कप्तान निकोलस पूरन का यह निर्णय शुरुआती पलों में सही सबित किया। क्योंकि पहले 10 ओवर में उन्होंने न्यूजीलैंड के 31 रन पर तीन विकेट गिरा दिए थे। फिर फिन एलन और डेरेल मिशेल (41) के बीच चौथे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी हुई। न्यूजीलैंड के भी 7 खिलाड़ी सिंगल डिजिट में आउट हुए।

बारिश ने भी असर डाला

वेस्टइंडीज को बोल्ट और साउदी के अलावा बारिश ने भी परेशान किया। डकवर्थ लुइस लॉ के अनुसार, बारिश के कारण दूसरी पारी में 9 ओवर की कटौती हुई। मगर लक्ष्य से सिर्फ एक रन कटे। वेस्टइंडीज को 41 ओवर में 212 रन चेज करने थे। बोल्ट और साउदी ने मेजबानों के 6 विकेट 27 रन पर ही गिरा दिए थे। अंत में यानिक करियाह ने 52 और अल्जारी जोसेफ ने 49 रनों की पारी खेलकर हार के अंतर को कम किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
 06 March 2026
वाशिंगटन: लियोनेल मेसी की टीम इंटर मियामी ने मेजर लीग सॉकर का खिताब पहली बार अपने नाम किया। इस जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 06 March 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने गुरुवार को पुष्टि की है कि कैरेबियाई टीम को घर लौटाने के लिए एक चार्टर उड़ान की व्यवस्था कर दी गई है। अमेरिका और इजरायल…
 06 March 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में बीते गुरुवार को खेला गया। 250 से ज्यादा रन बनाने…
 05 March 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल-2 खेला जाना है। यह मुकाबला मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच में जसप्रीत बुमराह एक…
 05 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला है। दोनों टीमों के बीच टक्कर के…
 05 March 2026
मुंबई: भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल होगा। पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड की टीम ने फाइनल…
Advt.