भाजपा नेता सोनाली फोगाट का निधन:गोवा में दिल का दौरा पड़ा

Updated on 23-08-2022 05:37 PM

हरियाणा की भाजपा नेता सोनाली फोगाट का मंगलवार को निधन हो गया। वे 42 साल की थीं। वे अपने स्टाफ के साथ गोवा गई थीं, जहां उन्हें सोमवार देर रात दिल का दौरा पड़ा था। सोनाली के भाई ने  बताया कि एक घंटा पहले उनका निधन हो गया।

सोनाली टिक-टॉक स्टार और बिग बॉस-14 की कंटेस्टेंट बनने के बाद पॉपुलर हुई थीं। उनकी एक बेटी है और पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है।सोनाली ने 27 अगस्त को वर्करों की मीटिंग बुलाई थी। सोनाली ने अपनी मौत से चंद घंटे पहले रात को फेसबुक पर अपनी फोटो अपलोड की थी। जिस पर सोनाली ने लिखा था कि ऑलवेज रेडी, दबंग लेडी, रियल बॉस लेडी।

चुनाव हार गई थीं सोनाली
सोनाली अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने आदमपुर से कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव लड़ा था। वे इस चुनाव में हार गई थीं। कुलदीप बिश्नोई ने 29 हजार 471 वोट से ज्यादा वोट हासिल किए थे।

हाल ही में सोनाली-कुलदीप की मुलाकात हुई थी

सोनाली और कुलदीप बिश्नोई राजनीतिक विरोधी थे। हाल ही में दोनों की मुलाकात हुई थी और गिले-शिकवे दूर हुए थे। ये मुलाकात सोनाली के घर पर ही हुई थी। इसके बाद सोनाली गुरु जांभेश्वर जयंती पर बिश्नोई मंदिर में पहुंची थीं।

जूता कांड से चर्चा में आई थीं सोनाली
सोनाली विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़कर राजनीति में इतनी चर्चा नहीं आई थीं, जितना कि मार्केट कमेटी के सचिव को जूते से पिटाई करके। सोनाली ने बालसमंद में हिसार मार्केट कमेटी के सचिव की काम न करने पर सरेआम पिटाई की थी। सचिव की शिकायत पर सोनाली पर केस दर्ज हुआ था।

पिछले दिनों हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में मंच पर बैठी सोनाली को उठा दिया गया तो सोनाली नाराज होकर कार्यक्रम से चली गई थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
 06 March 2026
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और X पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की…
 06 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
Advt.