43 साल की उम्र में मां बनने जा रहीं बिपाशा

Updated on 19-08-2022 06:25 PM

एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 16 अगस्त को अपने पहले बच्चे के आने की अनाउंसमेंट की। प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद से ही सोशल मीडिया यह कपल ट्रेंड कर रहा है। शादी के बाद से ही बिपाशा ने फिल्मों से दूरी बनाकर रखी है, ऐसे में इंडस्ट्री में उनके कमबैक की खबरें उठती रही हैं। हाल ही में  एक्ट्रेस ने बताया कि बेबी प्लानिंग के कारण उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक लेकर रखा था। हालांकि, बेबी के आने के बाद वो फिल्मों में कमबैक करेंगी।

बेबी की प्लानिंग में लगा लंबा समय
बिपाशा ने बताया कोविड के कारण साल 2020 में उन्होंने बेबी करने का प्लान ड्रॉप कर दिया, क्योंकि वह वक्त काफी स्ट्रेसफुल था। जब चीजें नॉर्मल हुई तब साल 2021 में बेबी की प्लानिंग की। आखिरकार साल 2022 में बिपाशा बेबी कंसीव करने में सफल रहीं।

बिपाशा ने शेयर किया खुशी का पल
बिपाशा ने बताया कि वह पल उनके लिए बेहद यादगार था, जब एक्ट्रेस को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बता चला।एक्ट्रेस  बातचीत में बताया कि वो और करण सबसे पहले बिपाशा की मां के पास गए और उन्हें ही सबसे पहले यह गुड न्यूज शेयर की। एक्ट्रेस ने बताया कि यह उनकी मां का सपना था, जो पूरा हुआ है।

कपल ने 2016 में की थी शादी
करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा 2015 में फिल्म 'अलोन' की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के करीब आए। 1 साल तक डेट करने के बाद कपल ने शादी करने का फैसला लिया। शादी के बाद से बिपाशा ने अभी तक कोई भी नई फिल्म नहीं की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.